जांजगीर। पामगढ़ में पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो है। जबकि दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए है। दो मोटर सायकल की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मृत युवक का सिर उसके धड़ से ही अलग हो गया।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने देखने वालों के रूह कंपा दिए। हादसे में एक युवक की मौत व दो अन्य युवक घायल हो गए हैं। जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल भेजा है। सुबह-सुबह हुए इससड़क हादसे में एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा दो बाइक के आमने-सामने की भिड़ंत से हुआ है। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के मधुकर पेट्रोल पंप के पास की है। जानकारी के मुताबिक नेवराबंद निवासी संतोष कुमार सुमन अपने दोस्त राहुल जांगड़े के साथ खैरा से अपने गांव आने के लिए सुबह बाइक में सवार होकर निकले थे। बाइक राहुल चला रहा था इस दौरान मधुकर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक में हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के पीछे बैठे संतोष कुमार सुमन का सिर सामने से आ रही बाइक के हैंडल और माडगाड के बीच में सिर फंसकर धड़ से अलग हो गया। इस दर्दनाक हादसे में नेवराबंद निवासी संतोष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक चला रहे साथी राहुल जांगड़े व दूसरी बाइक में सवार शिवरीनारायण निवासी गुलशन बुरी तरह से घायल हो गया। इधर घटना के बाद मौके पर पामगढ़ पुलिस पहुंची जो मृतक के शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घटना में गंभीर रूप से घायल गुलशन और राहुल जांगड़े को बिलासपुर सिम्स हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। ना पर दोनों का इलाज जारी है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
