बिलासपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहकारिता से नेताओं को आस्वस्थ किया है कि किसानों को किसी भी समस्या का सामना नही करना पड़ेगा। खाद, बीज और कृषि ऋण से संबंधित जो भी समस्या होगी उसे प्राथमिकता के साथ हल किया जाएगा।

4 अगस्त को अपैक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, बिलासपुर ज़िला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, राजनांदगांव के जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज खान और अम्बिकापुर ज़िला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रामदेव राम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की और किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा कर निराकरण करने का आग्रह किये। बिलास्पर ज़िला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बताया कि मुख्यमंत्री से धान के उठाव पर खाद-बीज की कमी पर चर्चा की गई है। साथ ही कृषि कार्य मे किसानों को होने वाली छोटी छोटी समस्याओ से अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गम्भीरता पूर्व बात को सुना और कार्यवाही का आश्वासन दिए।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
