
बिलासपुर। युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की 158 वीं जयंती के अवसर पर महापौर रामशरण यादव व सभापति शेख नजीरुद्दीन कंपनी गार्डन (स्वामी विवेकानंद उद्यान) पहुँच स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जीवनी पर प्रकाश डाला। महापौर रामशरण यादव ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। स्वामी विवेकानंद का नाम बड़े सम्मान और आस्था के साथ लिया जाता है, क्योंकि उन्होंने खुद को राष्ट्र और मानवता के नैतिक और आध्यात्मिक उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। स्वामी विवेकानंद ने न केवल भारतीय धर्म और संस्कृति में नवचेतना का संचार किया, बल्कि धर्म निरपेक्ष राष्ट्र और प्रगतिशील समाज की परिकल्पना को आकार देने की भी कोशिश की। उनके विचारों को जीवन में अपनाकर हम अपना जीवन धन्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि यदि एक लक्ष्य बनाकर उस लक्ष्य के प्रति योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाए तो वह लक्ष्य अवश्य पूरा होता है। युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी जी का जीवन दर्शन अध्ययन करके हम अपने कार्यों को बेहतर से बेहतर ढंग से कर सकते हैं। स्वामी विवेकानंद जी का युवाओं के लिए मुख्य नारा था उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकृष्ण सेवा मीशन के स्वामी सेवव्रतानंद, अजीत शुक्ला, लालबहादूर शास्त्री स्कूल के प्राचार्य अनिल शर्मा, देवकीनंदन कन्य शाला के प्रचार्य सचिन शर्मा, अम्बेडकर कन्या शाला की प्रचार्या सुश्री रानी सूर्यवंशी,एमआईसी सदस्य सीताराम जायसवाल, अजय यादव, बजरंग बंजारे,पुष्पेंद्र साहू, श्रीमती सीमा घृतेश सहित अन्यजनप्रतीनिधी उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 14, 2026बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा फर्जी पुलिस, ट्रक वालों से कर रहे थे वसूली, 9 बोरी तंबाखू भी लूट लिए थे
बिलासपुरMay 14, 2026संपत्ति विवाद में बेटे ने ही कर दी मां -बाप और भतीजा – भतीजी की हत्या, पिता – पुत्र गिरफ्तार, भाई की हत्या कर चुका है आरोपी
शिवरीनारायणMay 14, 2026निर्माणाधीन मकान में 4 लोगों की हत्या, एक रात में पूरा परिवार खत्म, गांव में तनाव
बिलासपुरMay 13, 2026ऑनलाइन सट्टा का बड़ा सिंडिकेट पकड़ाया, एक करोड़ से अधिक नगद राशि जप्त, हवाला में भी है संलिप्त, कौन है करन चौधरी ?
