रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बदमाश ने आरक्षक पर ही चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है। पुलिस की टीम बदमाशों को पकड़ने ही गई थी। घायल होने के बाद भी जवान ने बदमाश को भागने नही दिया और जोर से पकड़कर रखा रहा। एसएसपी ने आरक्षक की बहादुरी की तारीफ करते हुए 2 हजार रुपए का इनाम दिया है।

गोलबाजार थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डायल 112 को प्वाइंट मिला था कि दो युवक चाकू लेकर इलाके में घुम रहे हैं और दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई के लिए गोलबाजार डायल 112 की टाइगर 1 को रवाना किया गया। इसमें आरक्षक कुलदीप नेताम भी शामिल था। मौके पर आरक्षक कुलदीप नेताम ने चाकू सहित आकाश और पीयूष नाम के दो बदमाशों को दबोचा, तब आकाश ने कुलदीप पर चाकू से कई वार कर दिए। हमले के चलते आरक्षक नेताम के गाल, हाथ और कुछ अन्य हिस्सों पर चोट आई है। हमले से आरक्षक लहूलुहान हो गया। इसके बावजूद आरक्षक ने होश नहीं खोया और बदमाश आकाश को अपने बाजुओं में बांधे रखा, जिसकी वजह से वह भागने में असफल रहा। बहादुरी दिखाने वाले जवान कुलदीप नेताम की कर्तव्य परायणता और निष्ठा की एसएसपी अजय यादव ने भी सराहना की और उन्होंने जवान को 2000 रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।

Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
