रायपुर। एक महिला ने खमतराई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि फरवरी में उसके फेसबुक एकाउंट में डाॅ. डेनियल डोनाल्ड नामक व्यक्ति का फ्रेण्ड रिक्वेस्ट आया था जिसे प्रार्थिया ने एक्सेप्ट कर लिया। प्रार्थिया का उक्त व्यक्ति से कुछ दिनों तक फेसबुक मैसेंजर में बात होता रहा। इसी दौरान उक्त व्यक्ति ने स्वयं को बिजी रहने के कारण फेसबुक बहुत कम खोलता हूं कहकर प्रार्थिया से व्हाट्सएप नंबर मांगा, जिस पर प्रार्थिया ने उसे अपना व्हाट्सएप नंबर दे दिया। इसके बाद व्यक्ति ने अपने व्हाट्सएप नंबर से प्रार्थिया के व्हाट्सएप नंबर पर काॅल व मैसेज भेजने लगा। तथा दोनों के बीच दोस्ती हो गयी। मई में उस व्यक्ति ने प्रार्थिया को बोला कि वह उसके लिये गिफ्ट भेजा हैं, गिफ्ट मिल जाए तो उसे बता दे। इसी दौरान 26 मई को प्रार्थिया के मोबाईल नंबर में एक काॅल आया एवं मोबाईल नंबर के धारक अज्ञात व्यक्ति ने अपना नाम अमृता व स्वयं को कस्टम आॅफिस दिल्ली से बोलना कहकर प्रार्थिया के नाम से एक पार्सल आने की जानकारी दी। उसने बैंक का एक खाता नंबर दिया जिसमें 25,000/- रूपये क्लीरेयन्स के लिये भेजने कहा, जिस पर प्रार्थिया ने उसके बताए खाता नंबर में 26 मई 2021 को 25,000/- रूपये स्थानांतरित कर दिया। फिर उसी दिन प्रार्थिया के मोबाईल फोन पर काॅल आया और कहा कि पार्सल में ज्वेलरी व कैश है जिसके लिये पेनाल्टी 86,000/- रूपये देना पड़ेगा। जिस पर प्रार्थिया द्वारा उसके बताए खाता नंबर में 27 मई 21 को 86,000/- रूपये फिर से स्थानांतरित कर दिया। 28 मई 21 को पार्सल को लीगल करने के लिये 3,30,000/- रूपये भेजने कहा गया जिस पर प्रार्थिया द्वारा 29 मई 21 को दिये गये खाता नंबर में 3,30,000/- रूपये स्थानांतरित कर दिए। फिर 30 मई 21 को फिर से फोन आया व एंटी मनी लाडरिंग के लिये समय-समय पर राशि भेजने कहने पर प्रार्थिया द्वारा अलग – अलग तिथियों में विभिन्न बैंक खाता नंबरों में कई किश्तों में कुल 24, लाख 96 हजार रुपए स्थानांतरित किए। इसके बाद भी मोबाईल नंबरों के अज्ञात धारक द्वारा प्रार्थिया से लगातार रकम की मांग की जाती रहीं थी, जिस पर प्रार्थिया को स्वयं के साथ ठगी होने का एहसास हुआ। इस प्रकार आरोपी मोबाईल नंबरों के अज्ञात धारक द्वारा मंहगे गिफ्ट भेजने के नाम पर प्रार्थिया से कुल 24,96,000 रूप की ठगी की। जिस पर आरोपी मोबाईल नंबरों के अज्ञात धारक के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 443/21 धारा 420 भादवि. एवं 66डी आई टी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना खमतराई की संयुक्त टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ किया गया। रायपुर पुलिस द्वारा पूर्व में भी इसी तरह से ठगी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की थी। अतः टीम द्वारा इस तरह के तरीका वारदात के आधार पर अपराध घटित करने वाले नाइजीरियन गिरोह पर फोकस करते हुये कार्य प्रारंभ किया गया। आरोपी एवं प्रार्थिया के मध्य फेसबुक के जिस आई.डी. व मैसेज तथा मोबाईल नंबरों के माध्यम से बातचीत हुई थी उक्त आई.डी. एवं मोबाईल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण करने के साथ-साथ प्रार्थिया द्वारा बताये गये खाते, जिनमें प्रार्थिया द्वारा पैसे जमा किये गये थे, के संबंध में भी बैंक से जानकारी प्राप्त की गई। अज्ञात आरोपी के संबंध में प्राप्त उक्त सभी तथ्यों, जानकारी एवं साक्ष्यों का लगातार विश्लेषण करते हुये अज्ञात आरोपी की लोकेशन चिन्ह्ांकित किया गया जो दिल्ली के द्वारिका में होना पाया गया। लोकेशन के आधार पर थाना खमतराई के उपनिरीक्षक अजय झा के नेतृत्व में 04 सदस्यीय टीम दिल्ली रवाना हुई। आरोपी द्वारा उपयोग किये गये मोबाईल नंबर, फेसबुक आई डी व बैंक खातों के नाम व पते फर्जी थे तथा उन मोबाईल नंबरों एवं बैंक खातों का उपयोग सिर्फ और सिर्फ ठगी की वारदात को अंजाम देने के लिए किया गया था। दिल्ली में कैम्प कर रही टीम को तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी के द्वारिका थाना डाबरी क्षेत्रांतर्गत स्थित बिंदापुर एक्सटेंशन में निवास करने के संबंध में अहम सुराग प्राप्त हुआ। जिस पर टीम ने तत्काल बिना समय गंवाये आरोपी के फ्लैट में रेड कार्यवाही कर नाइजीरियन नागरिक आरोपी आउत्तरा को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा प्रार्थिया को अपने झांसे में लेकर गिफ्ट भेजने का प्रलोभन देकर प्रार्थिया से लाखों रूपये की ठगी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से अपराध से संबंधित 23 नग मोबाईल फोन, 05 नग लैपटाॅप, 01 नग एटीएम कार्ड एवं 01 नग पासपोर्ट जप्त किया गया है। आरोपी मूलतः नाइजीरियन नागरिक है जो वर्तमान में नई दिल्ली में द्वारिका स्थित थाना डाबरी क्षेत्रांतर्गत बिन्दापुर एक्सटेंसन में निवासरत था। पूछताछ में आरोपी द्वारा संपूर्ण भारत में सैकडों महिलाओं को अपने झांसे में लेकर प्रलोभन देकर लाखों रूपये की ठगी करना बताया है। आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना खमतराई में अग्रिम कार्यवाही किया गया।

00 वारदात करने का तरीका
आरोपी द्वारा फर्जी फेस बुक आई डी बनाकर महिलाओं को फ्रेण्ड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्त बनाया जाता है तथा धीरे – धीरे महिलाओं का विश्वास व भरोसा जीतकर कई तरह के लुभावने व प्रलोभन देकर अपने द्वारा दिये गये अलग – अलग बैंक खातों में पैसे प्राप्त कर ठगी किया जाता है। आरोपी अपनी पहचान गोपनीय रखने के लिए एक अपराध के लिये उपयोग किये गये सिम व मोबाईल उस अपराध के बाद नष्ट कर देते है एवं फेसबुक आई डी को भी डि-एक्टिवेट कर देते है। इनके द्वारा दिये गये सभी बैंक खाते भी फर्जी होते है।आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लाया गया है ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर।
आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 443/21 धारा 420 भादवि. एवं 66डी आई टी एक्ट के तहत् किया गया है अपराध पंजीबद्ध।
गिरफ्तार आरोपी –
आउत्तरा पिता इस्सआ उम्र 29 साल निवासी नाइजीरिया हाल पता बिन्दापुर एक्सटेंसन थाना डाबरी द्वारिका नई दिल्ली।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 3, 2026अब ड्रोन कैमरा से होगा OHE तार का निरीक्षण, सैकड़ों ट्रेन निरस्त फिर भी 12 प्रतिशत बढ़े यात्री
बिलासपुरApril 3, 2026मैरिज ब्यूरो बना ठगी का अड्डा, 4 गिरफ्तार, 10 कंप्यूटर, 70 मोबाइल और 20 हजार रुपये नगद जप्त
बिलासपुरApril 3, 2026धान खरीदी केन्द्र गतौरा में 29 लाख का गबन, प्रबंधक, सोसायटी अध्यक्ष और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार
बिलासपुरApril 2, 2026घातक हथियार अड़ाकर लूट का प्रयास, 2 आरोपी गिरफ्तार, गांव वालों ने घेरा तो बाइक छोड़कर भाग गए
