बिलासपुर। नगरीय निकाय चुनाव में चुनाव लड़ने वाले 40 प्रत्याशियो को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य कर दिया गया है। आने वाले 5 साल तक वो कोई चुनाव नही लड़ पाएंगे। बताया जा रहा है राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कई नोटिस भेजने के बाद भी आज तक चुनावी खर्च का हिसाब नही दे पाए है।
आयोग द्वारा जिन 40 पार्षद प्रत्याशियो के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है उनमे बिलासपुर, अंबिकापुर और दुर्ग नगर पालिक निगम के प्रत्याशी है। नगर पालिक निगम दुर्ग के 6 उम्मीदवार वार्ड क्रमांक 5 से ज्योति आनंद राजपूत, वार्ड 8से आसिफ अली, वार्ड 10 से सुष्मिता साहू वार्ड19 से धर्मराज 36 से संतोष सागर और वार्ड 59 से राजेश्वरी जांगड़े आगामी 5 वर्षों तक पार्षद चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इसी प्रकार नगर पालिक निगम बिलासपुर के वार्ड 13 से नरबदा पटेल,वार्ड 52 से बनवारी लाल केंवट,वार्ड 67 से सूरज सोनवानी और अंजू मिश्रा तथा नगर पालिक निगम अंबिकापुर के वार्ड 40 से शमा परवीन को आगामी 5 वर्षों तक पार्षद चुनाव लड़ने के लिए अपात्र घोषित किया गया है। नगर पालिकाओं की अगर बात करें तो नगर पालिका परिषद् अहिवारा के वार्ड 10 से संजय सिंह, नगर पालिका परिषद् चांपा से वार्ड 20 की प्रत्याशी रजनी सिंह और नगर पालिका परिषद् महासमुंद के वार्ड 6 के प्रत्याशी संजय पटेल आगामी 5 वर्षों तक पार्षद चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इसी प्रकार नगरपंचायत बोदरी ,जिला बिलासपुर में बी।पी। विष्वकर्मा वार्ड-11, दिलीप वाधवानी,वार्ड 14 और पिंकी वाधवानी वार्ड -15 पर निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत न करने के कारण आगामी 5 वर्षों तक पार्षद चुनाव लड़ने के लिए अपात्र घोषित किए गये।
जांजगीर चाम्पा जिले के नगर पंचायत सारागांव के वार्ड -5 से संतोष कुमार राठौर, वार्ड -8 से जीतू आदित्य,वार्ड -9 के राघोबाई सूर्यवंशी और डुमन लाल,वार्ड -11 से घेाघड़नाथ सूर्यवंशी , वार्ड -13 से प्रेम शंकर राठौर, रामकुमार नगेशिया और पुरुषोत्तम सिंह राठौर, वार्ड -14 रामकुंवर धनेश राठौर और वार्ड -15 सोहन कुमार करियारे ; नगर पंचायत राहौद से रामकुमार यादव- वार्ड – 15;नगरपंचायत शिवरीनारायण अंजूबाई केशरवानी वार्ड -8,राजेश कुमार मरकाम वार्ड -09 दुर्गा सनत यादव वार्ड -11 बरसाती कैवत्र्य वार्ड -12और नगीना बी वार्ड -15 ; नगर पंचायत खरौद से राजेन्द्र कुमार आदित्य वार्ड-6, मनोज बाई आदित्य वार्ड-12 और लक्ष्मी बाई वार्ड -14 को पार्षद पद पर चुनाव लड़ने हेतु निरर्ह घोषित किया गया है। इसके अलावा कोरिया जिले की नगर पंचायत, झगराखांड से सुनीता जांगड़े वार्ड -14,नगर पंचायत खोंगापानी से गुलजारीलाल नंदा वार्ड -9, कबीरधाम जिले की नगरपंचायत पिपरिया से अकबर खान वार्ड -12 और जशपुर जिले की नगर पंचायत बगीचा से श्रीमती प्रियंका यादव आगामी 5 वर्षों तक पार्षद पद हेतु चुनाव नहीं लड़ सकेगे ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 3, 2026अब ड्रोन कैमरा से होगा OHE तार का निरीक्षण, सैकड़ों ट्रेन निरस्त फिर भी 12 प्रतिशत बढ़े यात्री
बिलासपुरApril 3, 2026मैरिज ब्यूरो बना ठगी का अड्डा, 4 गिरफ्तार, 10 कंप्यूटर, 70 मोबाइल और 20 हजार रुपये नगद जप्त
बिलासपुरApril 3, 2026धान खरीदी केन्द्र गतौरा में 29 लाख का गबन, प्रबंधक, सोसायटी अध्यक्ष और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार
बिलासपुरApril 2, 2026घातक हथियार अड़ाकर लूट का प्रयास, 2 आरोपी गिरफ्तार, गांव वालों ने घेरा तो बाइक छोड़कर भाग गए
