गुटखा फैक्ट्री में पुलिस का छापा, 45 बोरा पान मसाला और 300 बोरी तम्बाखूयुक्त गुटखा जब्त

भिलाई। पुलिस ने कुम्हारी में एक गुटखा फैक्ट्री में छापामार करवाई की है। फैक्ट्री से पुलिस ने 45 बोरा पान मसाला और 3 सौ बोरी तम्बाखूयुक्त गुटखा जब्त किया है। जब्त गुटखा और पान मसाला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को जांच के लिए भेज दिया है।

कुम्हारी पुलिस ने रामपुर चोरहा नाला के पास एक गुटखा फैक्ट्री में छापामार कार्रवाई की है। फैक्ट्री में मुसाफिर ब्रांड का गुटखा बनाया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वहां पर तंबाकूयुक्त गुटखा भी बनाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने रविवार की शाम को वहां पर दबिश दी। प्रारंभिक कार्रवाई में पुलिस ने 45 बोरा गुटखा का पान मसाला और 300 बोरी तंबाकूयुक्त गुटखा जब्त किया है। रात तक फैक्ट्री से गुटखा और पान मसाला बरामद करने की कार्रवाई जारी थी। पुलिस के मुताबिक जब्त गुटखा की कीमत करीब 10 लाख रुपये है। उक्त कंपनी दुर्ग निवासी किसी सहमूद नाम के व्यक्ति की है। कुम्हारी के गुटखा फैक्ट्री में छापामार कार्रवाई की गई है। मौके से जो गुटखा जब्त किया गया है उसे जांच के लिए खाद्य विभाग के पास भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जिले में इसके पहले भी अवैध रूप से जर्दायुक्त गुटखा बनाने का मामला पकड़ा जा चुका है। करीब तीन साल पहले जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने जेवरा सिरसा में जर्दायुक्त गुटखा जब्त किया था। इस मामले में गुटखा तस्कर साजिद, वकील समेत अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की गई थी। इसके अलावा पांच साल पहले सुपेला पुलिस ने भी साजिद व अन्य आरोपितों को गुटखा के साथ गिरफ्तार किया था। अभी हाल ही में दुर्ग कोतवाली पुलिस ने भी एक गाड़ी में गुटखा जब्त किया था।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *