रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर में महिला चोरों के एक गैंग ने गहने गलाने वाली एक दुकान से 3 किलो चांदी चुरा ली। ये महिलाएं भीख मांगने के बहाने दुकान मे घुसी थीं। लेकिन चोरी की वारदात को अंजाम देते समय CCTV में कैद हो गए।

जानकारी के मुताबिक, बूढ़ापारा निवासी अजित पाटिल की सदर बाजार में श्री कृष्णा रिफायनरी नाम से सोना-चांदी गलाई करने का दो दुकानें हैं। कर्मचारी महादेव मौरे और संतोष कांबडे एक दुकान में सोमवार सुबह करीब 11 बजे बैठे थे। इसी दौरान 5-6 औरतें बच्चों को लेकर भीख मांगने आ गईं। उनके जाने के बाद कर्मचारियों ने अजित को कॉल कर जानकारी दी। संदेह होने पर अजित दुकान पहुंचे और गल्ला चेक किया तो चांदी का डल्ला गायब था। चांदी से भरा झोला दुकान से गायब होने पर अजित ने वहां लगे CCTV फुटेज चेक किया। उसमें दिखा कि एक महिला दुकान के अंदर घुसी और तिजोरी खोलने का प्रयास किया। तिजोरी नहीं खुली तो उसके पास रखी चांदी से भरा झोला लेकर चली गई। उसमें करीब 3 किलो चांदी थी, जिसकी कीमत 2.20 लाख रुपए बताई जा रही है। दुकानदार ने महिलाओं के बारे में आसपास पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इससे करीब महीने भर पहले भी सदर बाजार के नहाटा मार्केट में करोड़ों की नकबजनी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने सराफा कारोबारियों से नौकरों की लिस्ट मांगी। हालांकि उसे अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। फिलहाल इस चोरी को लेकर पुलिस टीम बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भेजी गई है। साथ ही ऐसी भीख मांगने वाली महिलाओं के बारे में पता लगाया जा रहा है। आशंका है कि यह गैंग है जो भिखारियों के वेश में चोरी कर रहा है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
