बिलासपुर। रतनपुर में CMO और कांग्रेस नेताओं के बीच तलवारें खिंच गई है। CMO ने थाने में शिकायत करते हुए कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष समेंत 50 लोगों के खिलाफ शिकायत करते हुए आपराधिक प्रकरण दर्ज करने का अनुरोध किया है। CMO ने कांग्रेस नेताओं पर गली-गलौच करने और धमकाने का आरोप लगाया है।

रतनपुर नगर पालिका की सीएमओ मधुलिका सिंह नगरपालिका के कर्मचारियों के साथ पैदल ही थाने पहुंच गई और पार्षद एवं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सूर्या और उनके साथियों जितेंद्र दुबे, कमल सोनी, विनय कश्यप सहित 50 लोगों के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराई। मधुलिका सिंह ने कहा कि यह सभी लोग जबरदस्ती उनके चेंबर में घुस गए थे और गाली गलौज करते हुए उन्हें धमकाया है। इस दौरान उनके दफ्तर में कथित रूप से ताला लगाने की भी धमकी दी गई और कर्मचारियों से धक्का-मुक्की भी की गई। उन्होंने बिना अनुमति के वीडियो बनाने का आरोप भी लगाया है। सीएमओ मधुलिका सिंह के अनुसार इन सभी लोगों ने 3 दिनों बाद फिर से कार्यालय को घेरकर तालाबंदी की धमकी भी दी है, जिससे सभी कर्मचारियों में भय का माहौल है। इसलिए इन सभी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है। साथ ही शासकीय कार्य में बाधा डालने, आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने और कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने की भी शिकायत मुख्य नगरपालिका अधिकारी मधुलिका सिंह ने की है।

शिकायत की जानकारी लगते ही कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सूर्या भी अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए और उन्होंने उल्टे सीएमओ पर ही आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होंने दावा किया कि वे जन शिकायतों को लेकर सीएमओ से मिलने पहुंचे थे जहां उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 19, 2026पचपेड़ी में बलवा, प्राणघातक हमला करने वाले 2 नाबालिग समेत 9 गिरफ्तार, मोटरसाइकल से टकराने के बाद किया था हमला
बिलासपुरMay 19, 202690 किलो गांजा से साथ 8 महिलाएं गिरफ्तार, ऑटो में भरकर ले जा रहे थे मटियारी
बिलासपुरMay 18, 2026फार्म हाउस में पुलिस का छापा, फड़ संचालक समेत 8 जुआरी गिरफ्तार, लाखों के नगदी समेत चारपहिया जप्त
बिलासपुरMay 17, 20262 पत्थरबाज गिरफ्तार, सड़क में दौड़ने वाले वाहनों पर फेंकते थे ईंट और पत्थर
