जगदलपुर। प्रदेश के जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में रैंगिग का मामला सामने आया है। कॉलेज प्रबंधन ने रैगिंग में शामिल 7 सीनियर छात्रों को एक साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। शिकायत मिलते ही कॉलेज प्रबंधन ने गंभीरता से इस मामले की जांच की जो जांच में सही पाया गया है।

घटना 8 अगस्त की है, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के एक कमरे में सीनियर छात्र अपने जूनियर छात्रों की रैगिंग ले रहे थे। रैगिंग के बहाने उनसे मारपीट की गई। इन सबसे परेशान होकर जूनियर छात्र ने ऑनलाइन रैगिंग सेंट्रल कमिटी को शिकायत कर दी। शिकायत मिलते ही अस्पताल प्रबंधन को दिल्ली से जांच करने का आदेश जारी हुआ। आदेश के बाद जांच के लिए टीम गठित की गई। टीम ने जांच के दौरान पीड़ित छात्र के अलावा कई अन्य छात्रों के भी बयान लिए गए। जिन सीनियर छात्रों पर रैगिंग लेने का आरोप था उनसे भी पूछताछ की गई। जांच में 7 सीनियर छात्रों को दोषी पाया गया। जांच रिपोर्ट के बाद दोषी पाए गए सभी 7 छात्रों को कालेज प्रबंधन ने एक साल के लिए संस्पेंड कर दिया है। जिसकी पुष्टि डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ यूएस पैकरा ने स्थानीय मीडिया से की है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
