दुर्ग। मणप्पुरम गोल्ड बैंक में दिनदहाड़े लूट का प्रयास किया गया है। दोपहर में दो युवकों ने कट्टा लहराकर बैंक के कैश काउंटर पर कब्जा कर लिया। लेकिन बैंक के एक कर्मचारी की चतुराई से पुलिस पहुंच गई और एक आरोपी को पकड़ने में कामयाब हुए लेकिन दूसरा फरार हो गया।


मिली जानकारी के मुताबिक घटना दोपहर 1:30 बजे की है। पचरीपारा एसबीएम हॉस्पिटल के बगल में मणिपुरम गोल्ड बैंक है। बैंक के दूसरे माले में संचालित ऑफिस में दो लुटेरे घुसे और खुद को ग्राहक बताकर लोन लेने की बात कही। फिर कैश काउंटर का पता पूछते हुए एक युवक कैशियर के पास पहुंच गया। इस दौरान दूसरे युवक ने अपने पास रखे पिस्टल को निकालकर लहराते हुए कर्मचारियों और लोगों को बंधक बना लिया। अचानक हथियारबंद लोगों को देख बैंक में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। डिपॉजिट और कैश काउंटर को बंदूक की नोक पर अपने कब्जे में ले लिया। इसी दौरान कैश काउंटर में लगे इमरजेंसी अलार्म को कर्मचारी ने दबा दिया। जिसके बाद सायरन बजते ही दोनों लुटेरे हड़बड़ा गए और भागने की कोशिश करने लगे, तभी मौके पर पुलिस और लोगों ने एक लुटेरे को धर दबोचा। हथियारबंद लुटेरे को काबू में करते वक्त थोड़ी छोटे आई है। दोनों लुटेरे एक कार से बैंक में पहुंचते थे। फिलहाल इस घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। इधर घटना में फरार एक अन्य लुटेरे की तलाश की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
