बिलासपुर। रतनपुर CMO की दबंगई से आज महामाया की नगरी रतनपुर की जनता पानी के लिए तरस गई, यही नहीं उनके मौखिक आदेश के बाद सफाई कर्मचारियों ने सफाई भी नहीं की। इसके कारण आम आदमी पूरे समय परेशान रहे। CMO के इस कृत्य को किसी भी दृष्टि से उचित नहीं समझा जा सकता। आला अधिकारियों को इस मामले में सख्त करवाई की जानी चाहिए।


रतनपुर नगर पंचायत के सभी वार्डो में रहने वाले लोगों के लिए आज की सुबह अनेक मुसीबतें लेकर आई। आज एकाएक इस शहर में नगर पंचायत के द्वारा की जा रही सभी वार्डो की पानी आपूर्ति ठप कर दी गई। वही नगरीय निकाय के सफाई कामगारों में भी आज एकाएक शहर की साफ सफाई करने से मना कर दिया। ऐसा कहा जा रहा है कि रतनपुर नगर पंचायत के भीतर चल रही खींचतान में वहां कि सीएमओ मधुलिका सिंह ठाकुर के द्वारा आज अचानक यह मौखिक आदेश जारी कर दिया गया कि सभी जल आपूर्ति तथा सफाई विभाग के कर्मचारी काम ना करें। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री रमेश सूर्या के द्वारा आरोप लगाते हुए कहा गया है कि रतनपुर नगर पंचायत के पार्षदों और जागरूक शहरवासियों के साथ चल रही जंग में अपना पलड़ा मजबूत दिखाने के लिए सीएमओ के द्वारा आज सुबह एकाएक जल आपूर्ति विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों से के लिए एक मौखिक फरमान जारी कर दिया गया कि, वे आज रतनपुर शहर में पानी की सप्लाई बंद कर दें। कुछ ऐसा ही फरमान नगर पंचायत के सफाई विभाग में पदस्थ अधिकारियों तथा सफाई कामगारों के लिए भी जारी किया गया। सीएमओ के द्वारा इन दोनों ही विभागों के साथ नगर पंचायत के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों पर यह दबाव डाला गया कि वे उनका (सीएमओ का) विरोध करने वाले पार्षदों तथा शहर के जागरूक नागरिकों के खिलाफ लामबंद होकर थाने में जाकर जैसा वे (सीएमओ) कह रही हैं, वैसा ही बयान दर्ज कराएं और कह दें कि जब तक उनके (सीएमओ के)पक्ष में कार्यवाही नहीं होगी । तब तक जलापूर्ति विभाग और सफाई विभाग के अधिकारी कर्मचारी काम नहीं करेंगे। यह भी जानकारी मिली है कि सीएमओ इन सभी कर्मचारियों अधिकारियों को दबाव पूर्वक बिलासपुर जाकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए भी कह रही है। *साफ सफाई और पेयजल आपूर्ति का काम अत्यावश्यक सेवाओं में भी होता है….इसे किसी भी हालत में बंद नहीं किया जा सकता* शासकीय नियमों के अनुसार आम जनता को पेयजल आपूर्ति तथा साफ सफाई का काम अनिवार्य सेवा के अंतर्गत आता है। इसके कारण कठिन से कठिन परिस्थितियों के बावजूद, इन दोनों सेवाओं को किसी भी हाल में बंद नहीं किया जा सकता। यदि कोई ऐसा करता है या किसी को ऐसा करने पर विवश करता है तो उसके खिलाफ शासन के द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जाती है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री रमेश सूर्या का कहना है कि इस नियम के बावजूद शहर वासियों को बिना बताए आज सुबह एकाएक जिस तरह पानी और साफ सफाई के काम पर रोक लगाई गई है उसे गंभीरता से लिया जा कर इसके लिए दोषी अधिकारियों कर्मचारियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। *दखल दें कलेक्टर..!* रतनपुर नगर पंचायत में सीएमओ की मनमानी तथा तुगलकी रवैये के कारण बदतर हालात का पानी सर के ऊपर जा चुका है। वहां बीते कुछ अर्से से सीएमओ और पार्षदों के बीच चल रही खींचतान से शहर के लोगों को नाना तरह की समस्याएं झेलनी पड़ रही है। और आज तो तब हद हो गई जब एकाएक बिना किसी कारण से शहर के लोगों की पेयजल आपूर्ति और साफ-सफाई की व्यवस्था बंद कर दी गई। ऐसे हालात में बिलासपुर कलेक्टर को प्रत्यक्ष दखल देकर, वहां स्थितियों को नियंत्रण में लेना चाहिए। ऐसा ना होने पर, मां महामाया की नगरी में रहने वाले लोग नारकीय हालात में रहने पर मजबूर होंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
