रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा प्रीमियम शराब दुकान का पैसा बैंक में जमा न कर गबन करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।जानकारी के मुताबिक सीएमएस कंपनी के मैनेजर ने लिखित शिकायत किया था कि शासकीय शराब दुकान तेलीबांधा की प्रीमियम शराब दुकान एवं एफ एल शराब दुकान की बिक्री राशि 19 लाख 92 हजार रुपए में से 15 लाख 74 हजार रुपए सीएमएस कंपनी के अभिकर्ता अजय भोई व रोहित साहू द्वारा एक राय होकर राशि का गबन कर लिया है। सीएमएस कंपनी द्वारा तेलीबांधा क्षेत्र में स्थित शराब भट्टी से प्रतिदिन बिक्री की रकम कंपनी के अभिकर्ता अजय भोई व रोहित साहू के द्वारा शराब दुकान से पैसे कलेक्ट कर वोल्ट में जमा करते थे फिर दूसरे दिन एक्सिस बैंक में पैसा जमा करते थे।
तेलीबांधा प्रिमियम शराब दुकान से 19 जनवरी को 1 लाख 97 हजार 500 रुपए अभिकर्ता द्वारा तथा दिनांक 21 जनवरी को तेलीबांधा एफ एल शराब दुकान से अभिकर्ता रोहित साहू के द्वारा 10 लाख 22 हज़ार रुपए संग्रहित किया गया था। जिसे अगले दिन बैंक में जमा करना था। लेकिन आरोपियों ने कुल राशि 19 लाख 92 ह्ज़ार 500 रुपए में से 4 लाख 18 हज़ार 500 रुपए वोल्ट में जमा किया। कंपनी के द्वारा संग्रहित राशियां बैंक में जमा नहीं होने पर अपने अभीकर्ताओं से पूछे जाने पर जमा पावती बैंक में भूल जाना व अगले दिन पावती लाकर जमा करना बताया। लेकिन दोनों ने पावती जमा नहीं किया। शिकायत के बाद जांच के दौरान कंपनी द्वारा बताए गए अभीकर्ता एवं गवाहों को थाना तलब कर तस्दीक कार्यवाही की गई। जांच के दौरान उपलब्ध दस्तावेज व गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी अजय भोई, रोहित कुमार साहू द्वारा शराब दुकान की बिक्री राशि को बैंक में जमा न कर निजी उपयोग करना पाया गया। जांच पर थाना तेलीबांधा में अप.क्रमांक 309 /2021 धारा 434 भाग संख्या पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपियों को थाना लाकर सख्ती से पूछताछ की गई तो जमा की राशि 19 लाख 92 हजार 500 में से 4 लाख 18 हज़ार 500 रुपए सीएमएस कंपनी के जमा करना तथा शेष 15 लाख 74 ह्ज़ार का निजी उपयोग करना स्वीकार किया। ₹10000 शेष बचे होने की जानकारी दी। आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर 13 अगस्त 2021 को उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
00 गिरफ्तार आरोपी
अजय भोई पिता मकरध्वज भोई उम्र 28 वर्ष साकिन कदम चौक मठपुरैना स्थाई बोरई डीह जगदीशपुर बसना जिला महासमुन्द.
रोहित कुमार साहू पिता हीरयाद राम साहू उम्र 23 वर्ष साकिन परसदा जोशी थाना राजिम जिला गरियाबंद.
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
