रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित समारोह में सुप्रसिद्ध लेखक और वरिष्ठ पत्रकार सतीश जायसवाल को 21वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन महात्मा गांधी की परिकल्पना के विनम्र ग्रामसेवक स्वर्गीय देवी प्रसाद चौबे की 45वीं पुण्यतिथि के अवसर पर लोकजागरण की मासिक पत्रिका वसुंधरा के द्वारा किया गया है।
संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने किया। सम्पादक हिमांशु द्विवेदी समारोह को मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित किया।
समारोह में वसुंधरा सम्मान के संयोजक विनोद मिश्र, आयोजन समिति के अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, सचिव मुमताज ने बताया कि समारोह में स्व.देवीप्रसाद चौबे के पुत्र प्रदीप चौबे तथा कृषि एवं जलसंसाधन मंत्री रविंद्र चौबे विशेष रुप से मौजूद थे।
वर्ष 2001 से निरंतर जारी वसुंधरा सम्मान अब तक रमेश नैयर, कुमार साहू, श्यामलाल चतुर्वेदी, बसंत कुमार तिवारी, बबन प्रसाद मिश्र, दिवाकर मुक्तिबोध, आशा शुक्ला, शरद कोठारी, गिरिजा शंकर, हिमांशु द्विवेदी, विनोद शंकर शुक्ल, ज्ञान अवस्थी, श्याम वेताल, अभय किशोर, गिरीश पंकज, सुशील त्रिवेदी, बीकेएस रे, प्रकाश दुबे, तुषार कांति बोस, ई वी मुरली को प्रदान किया जा चुका है।
समारोह मे लोकजागरण की मासिक पत्रिका वसुंधरा के 58वें तथा कला, साहित्य, संस्कृति की मासिक पत्रिका बहुमत के 109वें अंक का लोकार्पण भी किया गया। वसुंधरा का अंक छत्तीसगढ़ के 11 कहानीकारों की प्रतिनिधि कहानियों पर केंद्रित है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
