भिलाई। बहुचर्चित यश ड्रीम रीयल स्टेट कंपनी लिमिटेड नेहरु नगर के मामले मे दो फरार आरोपियो को सुपेला पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। इस चर्चित मामले मे कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सात सदस्यो को 2015 मे ही गिरफ्तार कर लिया गया था। तीन आरोपियो की फरार चल रहे थे जिसमे से दो आरोपियों को पकड़ने मे पुलिस को सफलता मिली है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 2015 मे नगपुरा निवासी हेमंत कुमार साह की रिपोर्ट पर थाना सुपेला जिला दुर्ग मे अपराध क्र. 596/2015 धारा 420, 409, 120बी, 34 भादवि, इनामी चीट फण्ड की धारा 3, 4, 5, 6 छ.ग. निक्षेपको के हितो का संरक्षण अधि. की धारा 10 एवं RBI एक्ट की धारा 4, 5 पंजीबद्ध किया गया था। प्रार्थी जैसे सैकडो लोग यसग्रुप ऑफ कंपनी, यश ड्रीम रियल स्टेट कंपनी लिमिटेड नेहरु नगर प्रियदर्शनी परिसर भिलाई में करोङो रुपए निवेश किये थे। निवेश की इन राशियों को छल करते हुए कंपनी के डायरेक्टर अमित श्रीवास्तव , नितिन श्रीवास्तव , नीता श्रीवास्तव, रिभा श्रीवास्तव, दीपक सिगारे, सिन्धु सिंगारे तथा पूजा टंडन जो कि यश ग्रुप ऑफ कंपनी के डायरेक्टर थे ने अपने नाम कर लिए।
जब मामले में विवेचना की गयी तब पता चला कि कंपनी के डायरेक्टर अमित श्रीवास्तव पहले सहारा इंडिया कंपनी में काम कर चुका था तथा सहारा रंडिया के डायरेक्टर सुब्रत शाह का नजदीकी रहा था, जो सहारा इंडिया कंपनी को छोडकर स्वतः अमित श्रीवास्तव के अलावा अपने भाई नितिन श्रीवास्तव तथा दोनो भाइयो की पत्नि नीता एवं रिया श्रीवास्तव तथा दीपक सिंगारे, सिन्धु सिंगारे तथ पूजा टंडन के साथ मिलकर 4 जून 2008 को ग्वालियर से रजिट्रेशन कराने के बाद प्रियदर्शनी परिसर भिलाई मे स्थाई कार्यालय स्थापित कर आम जनता को तरह तरह के लुभावने झांसे देकर, प्रलोभित स्कीम तैयार कर लोगो से धोखाधडी करते हुए स्वतः द्वारा तैयार बांड पेपर देकर लगभग 2695 ( दो हजार छ सौ पंचांबे) लोगो से कुल 6417 ( छ. हजार चार सौ सत्रह) एकाऊंट मे 21,86,34,016/- रु. ( इक्कीस करोड छियासी लाख चौतीस हजार सोलह रुपये) निवेश कराये। निवेश को इनामी चिट फण्ड तथा इनामी स्कीम योजना बताकर भारी रकम छल करते हुए कंपनी ने धोखाधडी कर अर्जित की। इस चिट फण्ड एवं धोखाधडी की रकम से कंपनी के डायरेक्टरो ने संपत्ति को संपरिवर्तित करते हुए रकम को रियल स्टेट मे ब्यय कर जमीन, मकान मे निवेश किया तथा उक्त संपत्ति को निजी बनाते हुए कुछ संपत्ति अन्य फर्जी कंपनी के नाम पर स्थानांतरित कर दिए। कंपनी का ज्यादा हिस्सा एक , “मां शारदा डेवलपर्स” नाम का पृथक फर्म बनाकर अपने साले अनुराग श्रीवास्तव, साली अमृता श्रीवास्तव तथा राहुल दुबे के नाम से तैयार कर संपत्ति को स्थानांतरण कर दिया गया। अपराध पंजीबद्ध होने बाद कंपनी के डायरेक्टर तथा अन्य सभी लोग भिलाई तथा छत्तीसगढ़ से फरार हो गए। काफी प्रयास के बाद आरोपी डायरेक्टर अमित श्रीवास्तव , नितिन श्रीवास्तव , नीता श्रीवास्तव , रिभा श्रीवास्तव , दीपक सिंगारे , सिन्धु सिंगारे एवं पूजा टंडन पकडे गये है।प्रकरण मे कंपनी के पास कुल संपत्ति का आंकलन किया गया जो लगभग 26.713 एकड जमीन, बैंक मे लगभग छः लाख रुपये मकान एवं कार की संपत्ति यश ड्रीम रियल स्टेट कंपनी लिमिटेड मे तथा उसके डायरेक्टरो के नाम पर पाये गये । इसके अलावा यश ड्रीम रियल स्टेट कंपनी की संपत्ति मे से मां शारदा डेवलपर्स फर्म मे अपने रिस्तेदार, अपने पत्नि के भाई अनुराग श्रीवास्तव तथा पत्नि की बहन अमृता श्रीवास्तब के नाम पर 17.099 एकड जमीन कूटकृत करते हुए निजी संपत्ति तैयार किया। फर्म के डायरेक्टर राहुल दुबे तथा फर्म के सदस्य अनुराग श्रीवास्तव, अमृता श्रीवास्तव के द्वारा यश ड्रीम रीयल सीट के 17.0 एकड जमीन को अपने नाम कराने मे सहयोग करते हुए धोखाधडी किया गया था। शेष तीनो आरोपियो की तालाश लगातार की जा रही थी जो पूर्व मे गिरफ्तार आरोपियो के गिरफ्तार होने के बाद लगातार फरार चल रहे थे। वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर थाना स्तर पर एक पृथक टीम बनाकर थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव के द्वारा फरार आरोपीयो के धर पकड के प्रायस तेज कर दिये गये थे। अथक प्रयास के बाद अनुराग श्रीवास्तव पिता गौतम प्रसाद श्रीवास्तव उम्र 38 वर्ष एवं उसकी सगी बहन अमृता श्रीवास्तव पिता गौतम प्रसाद श्रीवास्तव उम्र 30 वर्ष साकिनान कुसुम विला तेली बांधा रायपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे कंपनी से संबंधित दस्तावेजो की जप्ती भी की गयी है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव, उप निरी. लखेश गंगेश, आर.विकास तिवारी का विषेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 3, 2026अब ड्रोन कैमरा से होगा OHE तार का निरीक्षण, सैकड़ों ट्रेन निरस्त फिर भी 12 प्रतिशत बढ़े यात्री
बिलासपुरApril 3, 2026मैरिज ब्यूरो बना ठगी का अड्डा, 4 गिरफ्तार, 10 कंप्यूटर, 70 मोबाइल और 20 हजार रुपये नगद जप्त
बिलासपुरApril 3, 2026धान खरीदी केन्द्र गतौरा में 29 लाख का गबन, प्रबंधक, सोसायटी अध्यक्ष और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार
बिलासपुरApril 2, 2026घातक हथियार अड़ाकर लूट का प्रयास, 2 आरोपी गिरफ्तार, गांव वालों ने घेरा तो बाइक छोड़कर भाग गए
