15 क्विंटल गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, आलू के ट्रक और लक्जरी कार में छिपाकर ले जा रहे थे मध्यप्रदेश

पेंड्रा। पुलिस ने 15 क्विंटल गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत बाजार में 2 करोड़ 25 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी के आरोप में ओडिशा के 5 लोगों को गिफ्तार किया है जो आलू से भरे ट्रक और लग्जरी कार में छिपाकर गांजा मध्यप्रदेश ले जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को शुक्रवार रात सूचना मिली थी कि ओडिशा के तस्कर गांजा लेकर मध्यप्रदेश की ओर जाने वाले हैं। जिसके बाद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की पुलिस ने बिलासपुर से पेंड्रा की ओर आने वाली रोड पर घेराबंदी कर कार और ट्रक को पकड़ लिया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा शनिवार को किया है। वहीं मामले में यह भी पता चला है कि आलू से भरे ट्रक को पेंड्रा की किसी कोल्ड स्टोरेज में खाली होना था। इसके बाद वो ट्रक गांजा लेकर मध्यप्रदेश जाने वाली थी। फिलहाल पुलिस पेंड्रा के उस कोल्ड स्टोरेज मालिक का पता लगा रही है। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर ये तस्कर मध्यप्रदेश में गांजा कहां ले जा रहे थे। जिले में गांजा तस्कर के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। इससे पहले भी जिलों में तस्करों ने सब्जी और फल की आड़ में तस्करी करने की कोशिश की थी। लेकिन वे भी पकड़ लिए गए थे। 3 महीने पहले पुलिस ने फल गाड़ी की आड़ में 5 लाख का गांज ले जा रहे 2 आरोपियों को पकड़ा था। एक महीने पहले भी गौरेला पुलिस ने मध्यप्रदेश के 2 गांजा तस्करों को दबोचा लिया था। पुलिस ने उस दौरान उन तस्करों को गांजे की महक मिलने की सूचना पर मौके से गिरफ्तार किया था।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के अलावा प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से गांजा तस्करी के मामले लगातार सामने आए हैं। खासकर ओडिशा की सीमा से लगे महासमुंद में ज्यादातर इस तरह के मामले आए हैं। महासमुंद में 24 जुलाई को सिघोडा पुलिस ने 1 करोड़ 60 लाख रुपए का 8 क्विंटल गांजा पकड़ा था। इस मामले में पलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी माल वाहक गाड़ी में धान भूसी, कनकी के बोरियों के पीछे छिपाकर गांजे की तस्करी करने वाला था। इसके अलावा पहले भी जिले में बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *