मुंगेली। चुनाव के ढाई साल बाद भी बिलासपुर में भाजपा कोमा से बाहर नही निकल पाई है। सिवाय बैठक और प्रेस कांफ्रेंस के कुछ नहीं कर पा रहे है। जबकि मुंगेली छोटा जिला होने के बावजूद संगठन रचनात्मक और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम से लोगों का भरोसा जितने में लगे हुए है। 15 अगस्त के एक दिन पहले भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया। नेता और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए हांथ में झाड़ू लेकर पसीना बहा रहे है। दूसरी ओर यहां भाजपा के कार्यकर्ता सफाई ठेका लेकर मोदी के संकल्प को पलीता लगाने में सबसे आगे है।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को साकार करने एवं प्रदेश नेतृत्व तथा जिला अध्यक्ष के कुशल मार्गदर्शन में अखण्ड भारत दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को सफाई अभियान के तहत शहर के पुराना बस स्टेंड स्थित गांधी पुतला की धुलाई सफाई से अभियान की शुरुआत की गई। पुराना बस स्टैंड एवं जय स्तंभ का धुलाई किया गया । साथ ही जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मृति में बने स्मारक व उसके आसपास साफ सफाई किया गया । इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक , नगर पालिका के उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन भोजवानी, नगर भाजपा अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, आईटी सेल के जिला संयोजक सुनील पाठक , सह संयोजक प्रदीप पांडेय , मुकेश रोहरा , कोटूमल दादवानी , वार्ड पार्षद मोना नागरे, पार्षद राजकुमार वाधवा, पूर्व पार्षद प्रवीण सोनी, नगर महामंत्री रामशरण यादव,राजेश्वर टंडन सहित बड़ी संख्या में बीजेपी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
