जशपुर। तपकरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां एक महिला अपने पति के साथ बाजार जा रही थी, रास्ते मे हाथी ने बाइक के पीछे बैठी महिला को खींचकर न केवल पटक, पैरों से कुचल भी ढिया। इस घटना में हिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति ने भागकर अपनी जान बचाई।
जानकारी के मुताबिक केरसई पंचायत के बरटोली गांव निवासी खिज्मती बाई और उसका पति रामकुमार सोमवार की सुबह बाइक से गुड़ लेने के लिए केरसई जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते मे गोठान के जंगल मे दंपती पर पीछे से दंतैल हाथी ने हमला कर दिया। हाथी ने चलती हुई बाइक को दौड़ाया और सूढ़ से पीछे बैठी हुई महिला को लपेट लिया। हाथी के इस हमले से बाइक अनियंत्रित हो कर गिर गई। जमीन में गिरी हुई खिज्मती को हाथी ने कुचल कर मार डाला। हादसे में मृतिका के पति रामकुमार ने मौके से भाग कर किसी तरह से अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस घटना से पहले दल से अलग हो कर भटक रहे इस दंतैल ने रायमुण्डा गांव में एक अन्य महिला सुखों बाई 50 वर्ष को घायल किया है। उसे इलाज के लिए नजदीक के जंगल मे भर्ती किया गया है। केरसई के आसपास के जंगल मे तीन हाथी मौजूद हैं। महिला को कुचलने के बाद दंतैल आक्रामक हो चुका है। मौके पर अब भी वन अमला और ग्रामीण हाथी को खदेड़ने में जुटे हुए हैं। पिछले कुछ सालों के भीतर हाथी और मानव द्वंद काफी बढ़ गया है। खासकर उत्तरी छत्तीसगढ़ में लगातार मामले सामने आ रहे हैं। पिछले तीन सालों के भीतर अब तक दो सौ से भी अधिक लोगों की जान जा चुकी है। साथ ही हाथी से बचने के लिए ग्रामीण करेंट भी लगा रहे हैं। इससे हाथियों की मौत हो रही है। वन विभाग की ओर से अब तक पुख्ता इंतजाम नहीं होने के कारण इस पर रोक नहीं लग सकी है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
