बिलासपुर। प्रदेश की सरकार ने मोहर्रम के अवकाश में बदलाव किया है। अब मोहर्रम की छुट्टी 19 की जगह 20 अगस्त को होगी। सरकार ने यह बदलाव मुस्लिम समाज की मांग पर लिया है।
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के समसंख्यक अधिसूचना 15 सितंबर, 2020 द्वारा वर्ष 2021 के लिए अवकाश घोषित किए गए है, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंटस एक्ट के अंतर्गत जारी अधिसूचना द्वारा सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश की अनुसूची पर मोहर्रम हेतु गुरूवार 19 अगस्त 2021 को अवकाश घोषित किया गया था।
मुस्लिम समाज के अधिकृत संगठनों द्वारा शासन को अवगत कराया गया है कि चांद के अनुसार 20 अगस्त, 2021 को बरोज जुमा मोहर्रम आशूरा पड़ेगा। इसके मद्देनजर राज्य शासन द्वारा 19 अगस्त 2021 गुरूवार के लिए घोषित अवकाश को निरस्त करते हुए 20 अगस्त, शुकवार को मोहर्रम के लिए सार्वजनिक, सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
