महासमुंद। पुलिस ने एक कार से 78 लाख रुपए जब्त किए है। कार में सवार दो युवक नोटों के इस बंडल को स्टेपनी के नीचे दो थैलों में छुपाकर ले जा रहे थे। दोनों युवक नोटों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नही दिखा सके। पुलिस ने नोटों के बंडल और कार को जब्तकर युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राज्यमार्ग 53 खट्खटी रोड ओव्हर ब्रीज बसना के उपर वाहन चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्घ स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक ओडी 17 एल 3141 ओडिशा की ओर से आते दिखी। जिसे खट्खटी चेकिंग पाइंट पर रोका गया। उसमें वाहन चालक रूद्र कुमार कुम्हार (42 वर्ष) और पंकज गुप्ता (34 वर्ष) निवासी सोहेला जिला बरगढ़ बैठे मिले।
पुलिस की पूछताछ में गोल-मोल जवाब देने लगे। जिसके बाद वाहन की डिक्की चेक की गई। डिक्की चेक करने पर स्टेपनी टायर वाले स्थान पर दो थैला मिला। थैला खोलकर देखने पर बड़ी मात्रा में नगदी पैसा मिला। जिसकी गितनी करने पर 78 लाख रुपए मिला। उन्होंने बताया कि किराना दुकान का पैसा है, जिसे भारतीय स्टैंट बैंक रायपुर में जमा करने आ रहे थे।
हालांकि पुलिस को दोनों व्यक्ति पैसे के संबंध में कोई भी वैधानिक दस्तावेज नहीं दिखा सके। जिससे पूरा मामला संदिग्ध लगा। बसना पुलिस ने धारा 102 जा.फौ. के तहत कार्रवाई कर 78 लाख रुपए को जब्त कर लिया है। पुलिस ने वाहन चालक रूद्र कुमार कुम्हार और पंकज गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
