सूरजपुर। पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो ATM में टेम्परिंग करके पैसे निकलते थे। पुलिस ने आरोपियों से कटर, चिमटी, स्विफ्ट कार और 9 हजार रुपए जब्त किए है। आरोपियों ने एक ही रात में तीन ATM को अपना निशाना बनाया था।


12 अगस्त की रात करीब 9 बजे सिलफिली स्थित एसबीआई एटीएम से अज्ञात व्यक्तियों ने एटीएम टेम्परिंग करते हुए 40 हजार रूपये निकाले थे, जिसकी रिपोर्ट राकेश सिंह ने थाना जयनगर में किया था। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने धारा 380 भादवि के तहत मामला पंजीबद्व किया। 12 अगस्त की रात्रि में ही आरोपियों ने विश्रामपुर एटीएम से 10 हजार रूपये व सूरजपुर स्थित एसबीआई एटीएम से 10 हजार रूपये टेम्परिंग कर निकाले जाने की सूचना पर थाना विश्रामपुर व सूरजपुर में भी अपराध पंजीबद्व किया गया।
एटीएम टेम्परिंग कर अवैध तरीके से पैसा निकालने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने थाना प्रभारी जयनगर दीपक पासवान व थाना प्रभारी विश्रामपुर सुभाष कुजूर को टीम बनाकर आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एएसपी पी.एस.महिलाने व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने एटीएम में लगे सीसीटीव्ही कैमरे की फुटेज व नई तकनीक की मदद एवं मुखबीर की सूचना पर एटीएम टेम्परिंग करने वाले गिरोह के 2 सदस्यों मोहम्मद रसीद अली पिता आबिद अली निवासी नरसिंहगढ़, थाना रानीगंज, जिला प्रयागराज इलाहाबाद उत्तरप्रदेश व मोहम्मद अतिक पिता स्व. मोहम्मद हफीक निवासी टिकराकला, अहिरान टोला, गौरेला, थाना गौरेला को स्वीफ्ट कार सहित गौरेला में घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ पर दोनों आरोपियों ने सिलफिली स्थित एसबीआई एटीएम से 40 हजार रूपये, विश्रामपुर एटीएम से 10 हजार व सूरजपुर एटीएम से 10 हजार रूपये टेम्परिंग अपने 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर रकम निकालने की बात स्वीकार किया। इन आरोपियों के कब्जे से एटीएम मशीन में फंसाकर पैसा निकालने वाली चिमटी, कटर, घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार व 9 हजार रूपये नगदी रकम जप्त किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
