रायपुर। खारुन नदी में एक ही परिवार के 4 लोगों ने कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है पिता की डांट से परेशान होकर तलाकशुदा महिला ने अपने दो बच्चों और मां के साथ नदी में छलांग लगा दी। हालांकि घटना के तत्काल बाद ही मौजूद नाविको और गोताखोर की टीम ने गहरे पानी से सभी को सकुशल निकाल लिया है। साथ ही सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों की हालत सामान्य बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार शाम की है। ब्राम्हण पारा निवासी 52 वर्षीय महिला शुभलक्ष्मी मिश्रा अपने पति चंद्रकांत मिश्रा, बेटी अंकिता और दो नातियों के साथ रहती है। अंकिता की आठ साल पहले ही इंदौर निवासी युवक के साथ शादी हुई थी। साथ ही अंकिता के दो बच्चे भी है, जिनमें पांच साल की बेटी और सात साल का बेटा है। शादी के बाद से ही अंकिता और उसके पति का विवाद होता रहता था। धीरे-धीरे विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों में तलाक हो गया और फिर दोनों अलग- अलग रहने लगे। पति से तलाक के बाद से ही अंकिता रायपुर अपने मायके में आकर रहने लगी थी। साथ में दोनों बच्चे भी उसके साथ ही रहने लगे थे।
थोड़े दिनों तक सब ठीक चलता रहा इसके बाद पिता चंद्रकांत मिश्रा के द्वारा बात-बात पर उसे ताना मारने लगे। इस बात का जब उसकी मां शुभ लक्ष्मी विरोध करती थी तो वो उसे भी बुरा भला कहने लगता था। इस बात से वो काफी परेशान रहने लगी और आखिर कार सोमवार की शाम पिता के तानों से तंग आकर अपनी मां और दो बच्चों के साथ महादेव घाट पहुंची। इसके बाद यहां पर बने महादेव घाट के ब्रिज से बच्चे और मां के साथ छलांग लगा दी। पानी में छलांग लगाता देख वहां मौजूद नाविक और गोताखोर की टीम ने गहरे पानी में उतरकर तुरंत चारों को पानी से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
फिलहाल सभी की स्थिती सामान्य बताई जा रही है। वहीं पुलिस पीड़ित महिलाओं से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
