बिलासपुर। पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ने में सफलता पाई है जो नामी-गिरामी कंपनी का फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ठगी करते थे। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड सहित 3आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 11 नग मोबाइल, दर्जनों सिम कार्ड, दो लैपटॉप और बैंक के खातों सहित 30,000 रुपए जब्त किए है।
मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी उमेश कश्यप ने बताया कि 18 मार्च को व्यापार विहार में हार्डवेयर दुकान के संचालक राजेश कुमार अग्रवाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराया कि क्लासिफाइड विज्ञापन के आधार पर बिलासपुर में हल्दीराम का वितरक बनने के लिए उसने ऑन लाइन आवेदन दिया था। इसके अतिरिक्त गूगल सर्च इंजन द्वारा हल्दीराम कंपनी के कस्टमर केयर फ्रेंचाइजी केयर के नंबर सर्च कर उन नंबरों पर संपर्क कर बिलासपुर में हल्दीराम के प्रोडक्ट की फ्रेंचाइजी (डीलरशिप) लेने की मंशा जाहिर की। इसके बाद हल्दीराम के कस्टमर शाखा के संजय शर्मा एवं रोहित अग्रवाल द्वारा वितरण हेतु आवश्यक आवेदन पत्र का प्रारूप ईमेल व्हाट्सएप के माध्यम से भेज कर तथा प्रारूप प्रोफार्मा को भरकर पंजीयन शुल्क 25 हजार 600 रुपए उनके बताए खाता नंबर में जमा कराया। फिर उसी दिन 18 माच 2021 को हल्दीराम कंपनी के डायरेक्टर राजेंद्र कुमार अग्रवाल एवं शिवकिशन के हस्ताक्षर युक्त कंफर्मेशन पत्र प्राप्त हुआ। इसके बाद एग्रीमेंट बिलिंग तथा प्रोडक्ट डिलीवरी हेतु अलग-अलग खातों में ₹65000 एवं ₹1,75,000 जमा करने पर माल की डिलीवरी करने हेतु प्रोडक्ट की कुल कीमत8 लाख का 50 प्रतिशत ₹4 लाख भेजने हेतु कहां गया। कंपनी द्वारा किसी भी प्रकार का भौतिक सत्यापन ना करने की वजह से संदेह होने पर नजदीकी थाने में संपर्क किया जहां पर ठगी का अहसास होने पर प्रार्थी द्वारा तारबाहर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। इसके बाद अला अधिकारियों के मार्गदर्शन में प्रकरण से जुड़े विभिन्न बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की गई। जिसके आधार पर थाना प्रभारी तारबहार कलीम खान के नेतृत्व में 16 से अधिक सदस्यों की टीम गठित कर बिहार एवं झारखंड रवाना किया गया। टीम द्वारा लगातार 16 दिन तक बिहार एवं झारखंड में पतासाजी कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली तथा प्रकरण के प्रमुख मास्टरमाइंड सहित अन्य दो सहयोगियों को धर दबोचा गया। जिसके द्वारा घटना कार्य करने की स्वीकारोक्ति करते हुए छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के अलावा देवभोग गरियाबंद एवं बस्तर के व्यापारियों को भी अपना शिकार बनाया हैं। इसके अतिरिक्त अमूल दूध, ब्रिटानिया, हिंदुस्तान लीवर की फ्रेंचाइजी के नाम पर भी देश के अन्य प्रांत के लोगों के साथ ठगी करना स्वीकार किए हैं।
00 गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:-
01. सागर कुमार पिता मदन मोहन प्रसाद उम्र 33 वर्ष साकिन ग्राम पान की थाना शेखोपुर सराय जिला शेखपुरा बिहार (मास्टरमाइंड)।
कार्य:- पूर्व में दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने के दौरान इंटरनेट में विज्ञापन डालने एवं प्रतिष्ठित कंपनियों के पेज की कॉपी कर कस्टमर केयर में फर्जी नंबर डालना सीकर ठगी का कार को बाहर प्रारंभ किया साथ ही इंटरनेट (गूगल) में विभिन्न कंपनियों के फ्रेंचाइजी का विज्ञापन डाल कर फर्जी नंबर डिस्प्ले करवाया जाता है तथा झांसे में आए ग्राहकों को व्हाट्सएप एवं ईमेल के माध्यम से उनसे आधार पेन बैंक अकाउंट एवं अन्य दस्तावेज प्राप्त कर कूट रचित फर्जी एग्रीमेंट एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर उपलब्ध कराना
02. रमेश पिता बिरेंद्र कुमार उम्र 28 वर्ष साकिन इस्लामपुर थाना इस्लामपुर जिला नालंदा बिहार।
कार्य:- सागर एवं पिंटू को विभिन्न बैंकों में खाता खोलकर या अपने जान पहचान वालों को हल्दीराम में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनका खाता नंबर एवं एटीएम कार्ड प्राप्त कर उपलब्ध करवाना।
03. पिंटू उर्फ सनातन कुमार पिता अजय प्रसाद उम्र 23 वर्ष ग्राम बरगवां थाना इस्लामपुर जिला नालंदा बिहार।
कार्य:- सागर द्वारा विभिन्न कंपनियों के फ्रेंचाइजी हेतु दिए गए इंटरनेट (गूगल) पर विज्ञापन में उल्लेखित फर्जी नंबरों पर आने वाले कॉल को रिसीव कर एवं फ्रेंचाइजी हेतु आवश्यक मार्गदर्शन देकर छद्म नाम से कंपनी का डायरेक्टर बताकर सागर से बातचीत करवाना
जप्त सामग्री:- 11 नग मोबाइल मय सिम कार्ड 2 नग लैपटॉप पासबुक सहित 30,000 नगद
टीम में शामिल- निरीक्षक कलीम खान निरीक्षक प्रदीप आर्या, उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी उप निरीक्षक सागर पाठक उप निरीक्षक संजय बरेठ उप निरीक्षक मनोज नायक उप निरीक्षक हृदय पटेल सहायक उप निरीक्षक हेमंत आदित्य प्रधान आरक्षक गजेंद्र शर्मा प्रधान आरक्षक अशोक कश्यप आरक्षण दीपक उपाध्याय नवीन एक्का मुकेश वर्मा धर्मेंद्र साहू विवेक राय तदबीर पोर्ते की भूमिका सराहनीय रही .
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
