रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर के धरसींवा ब्लॉक अंतर्गत सिलतरा में संचालित SKS इस्पात फैक्ट्री में मजदूरों का आंदोलन हिंसक रूप ले लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस की बस को ही मजदूरों ने आग के हवाले कर दिया है।
सिलतरा स्थित SKS इस्पात के हड़ताल पर गए कर्मचारियों ने पुलिस बस को आग के हवाले कर दिया है। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बुधवार से धरने पर बैठे मजदूरों ने पुलिस को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस बस को आग लगा दी। मजदूरों की हड़ताल की वजह से एसकेएस इस्पात में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा स्थित SKS इस्पात के कर्मचारी वेतन वृद्धि को लेकर बुधवार से हड़ताल पर बैठे हैं। पिछले महीने भी कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल की थी। उस वक्त जल्द मांग पूरा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन कंपनी के मांग पूरा नहीं करने पर कर्मचारियों का आक्रोश पुनः भड़क गया। कर्मचारियों का कहना है कि 14 जुलाई को हड़ताल करते हुए उन्होंने जायज मांगों को उठाया था। इस दौरान तहसीलदार के समक्ष फैक्ट्री प्रबंधन ने मांगों को मानते हुए मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया था। तब हड़ताल खत्म की गई थी, लेकिन मांगे पूरी नहीं होने के कारण पुनः अपनी मांगों को लेकर के गेट के सामने ही धरने पर बैठना पड़ा है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
