दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑन लाइन शॉपिंग साइट्स से हथियार मंगाने वालो की सूची बनाकर जब्ती करवाई की है। इस अभियान में पुलिस ने 8 नग पिस्टल, 2 एयरगन, 70 चाकू, कटार और अन्य धारदार हथियारों की जब्ती की है। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों से गुम हुए लगभग 15 लाख रुपए के मोबाइल भी बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किये जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि ऑनलाईन शॉपिंग साईट्स के माध्यम से ई – कॉमर्स कंपनियों से लोगों के द्वारा धारदार चाकू, पिस्टल, लाईटर एवं एयरगन मंगाये जाने की जानकारी लगातार प्राप्त हो रही थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए ऑनलाईन शॉपिंग साईट्स पर मौजूद ई-कॉमर्स कंपनियों से समन्वय स्थापित कर जिले में धारदार चाकू, पिस्टल, लाईटर एवं एयरगन मंगाने वालों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। जिस पर साईबर सेल के माध्यम से ऑललाईन शापिंग साईट्स पर मौजूद ई – कॉमर्स कंपनियों के स्थानीय कार्यालय प्रमुखों की कन्ट्रोल रूम भिलाई में मीटिंग ली गई और जानकारी प्रदाय करने के संबंध में चर्चा की गई। जिसके बाद अब तक Flipkart, Ecome Express PVT.Ltd, Delhivery , Fedex के द्वारा वर्ष 2020-21 में शिपिंग एड्रेस तथा भेजे गये प्रोडक्ट की जानकारी प्रदाय की गई है। शॉपिंग साइट्स से मिली जानकारी के बाद नाम पता एवं मोबाईल नंबर के आधार पर थानावार सूचना भेजकर कुल 70 नग चाकू, 01 कुल्हाड़ी, 01 चापड़, 01 कटार, 08 नग पिस्टल एवं 02 एयर गन अब तक जमा करवाये गये। तस्दीकी अभियान के दौरान उक्त सामाग्रियों को मंगाने वालों में अधिकांश संख्या नाबालिगों एवं नवयुवकों की रही, जिन्होंने ऑनलाइन शॉपिंग साईट्स पर आकर्षक धारदार चाकू, पिस्टल लाईटर एवं एयरगन से आकर्षित होकर उसे मंगवाना बताया। इन सभी से उनके परिजनों की उपस्थिति में भविष्य में इस कृत्य की पुनरावृत्ति न करने हेतु शपथ-पत्र भरवाया गया तथा चेतावनी व समझाईश दी गई ।
00 15 लाख का मोबाईल जब्त
दुर्ग जिले में लगातार मोबाईल गुमने की रिपोर्ट आवेदको द्वारा थानो में दर्ज की जा रही है। वहीं थानों के माध्यम से गुम मोबाईल की रिपोर्ट सायबर सेल में भेजी जा रही है। इसी के संदर्भ में सायबर सेल की विशेष टीम गठित कर गुमे हुये मोबाईलों को खोज कर संबंधितों को वितरण करने हेतु लगाया गया। टीम द्वारा अभियान चलाकर दुर्ग, भिलाई, राजनांदगाँव, बालोद, बेमेतरा एवं रायपुर क्षेत्र में चल रहे कुल 105 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईलों को बरामद किया है। जिनकी कीमत 15 लाख रूपये बताई गयी है। बरामद किये गए मोबाईलों को संबंधित आवेदकों को विधिवत वितरण किया जा रहा है।

00 दुर्ग एसपी की ये है अपील
दुर्ग के पुलिसअधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने आम जनता से अपील की है कि वे ऑनलाईन शॉपिंग साईट्स के ई-कॉमर्स कंपनियों के आकर्षक प्रोडक्ट बटनदार, धारदार घातक चाकू, गुप्ती, पिस्टल, लाईटर एवं एयरगन जैसे डरावने हथियारनुमा प्रोडक्ट न मंगवाएं। ऐसा करना उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
