रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी में दूसरा मल्टीलेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया है। इस मल्टी लेवल पार्किंग में 450 चार पहिया और 150 से 200 दो पहिया गाड़ियों को एक साथ पार्क किया जा सकता है। इस पार्किंग को कुल 28 करोड़ के खर्च के बाद 17,792 वर्ग मीटर एरिया में इसे तैयार किया गया है। इस बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में रेस्टोरेंट भी शुरू करने की तैयारी है।
रायपुर की ऐतिहासिक धरोहर कलेक्टोरेट परिसर, टाउन हॉल और नव निर्मित ऑक्सीजोन गार्डन व स्मार्ट रोड के मध्य स्थित यह परिसर अपनी उपयोगिता से शहर को एक नई पहचान देगा। इस परिसर के संचालन का फाइनेंशियल मॉडल भी तैयार किया गया है, जिसके तहत नगरीय निकाय को आगामी 5 वर्ष में लगभग 83.55 लाख रूपये की राजस्व आय की प्राप्ति होगी।

इस बहुमंजिला पार्किंग परिसर के प्रारंभ हो जाने से कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित यहां कई अन्य शासकीय कार्यालयों में अपने वाहन से पहुंचने वाले नागरिकों के लिए पार्किंग की सुविधा सुलभ होने से यातायात सु-व्यवस्थित होगा। उल्लेखनीय है कि इसके पहले जय स्तंभ चौक में निर्मित प्रथम मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण भी फरवरी-2019 में मुख्यमंत्री श्री बघेल के करकमलों से संपन्न हुआ है।
कलेक्टोरेट परिसर के समीप नवनिर्मित इस छह मंजिला भवन के ऊपरी तल में रेस्टोरेंट भी संचालित होगा, जहां से शहर की भव्यता दिखाई देगी। इस परिसर के उपरी तल से ऑक्सीजोन प्रक्षेत्र, नगर घड़ी चौक, नगर निगम मुख्यालय, बैरनबाजार, सेंट पॉल गिरजाघर, राजा तालाब मस्जिद का गुंबद भी दृष्टिगत हैं। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा कोराना काल की विषम परिस्थितियों के बावजूद 26 माह की अवधि में यह कार्य योजना पूर्ण की गई। यह परिसर अपने आधुनिक निर्माण कौशल से यातायात प्रबंधन के लिए लाइट हाउस के रूप में जाना जाएगा। लोकार्पण अवसर पर कृषि मंत्री एवं रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, सभापति प्रमोद दुबे समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर सौरभ कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, नगर निगम के आयुक्त प्रभात मलिक उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
