बिलासपुर। PDS की चावल चोरी करने और राइस मिलर द्वारा उसे खरीदने का मामला गंभीर हो गया है। नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक के आरोप के बाद पुलिस ने राइस मिल के संचालक गौरव अग्रवाल के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। जुर्म दर्ज होते ही पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए सक्रिय हो गई है। माना जा रहा है मामला करोड़ों में जा सकता है।

जिले के राशन दुकानों से लगातार पीडीएस का चावल चोरी हो रहा था। जिसकी पतासाजी करने के लिए एसएसपी दीपक झा ने डीएसपी रश्मित कौर चावला के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई थी। जिसको सूचना मिली कि चोरी का चावल पिकअप में भर कर दो युवक सरगांव ग्राम चिरौट निवासी विजय कुमार पात्रे पिता फगवाराम उम्र 38 वर्ष व दौलत पात्रे पिता बन्द्रीप्रसाद उम्र 29 वर्ष बिल्हा के किसी राइस मिल में छोड़ने जा रहे है। सूचना के आधार पर चकरभाठा पुलिस को सूचना दे कर घेराबन्दी करते हुए वाहन को पकड़ा और 30 बोरी चावल बरामद होने पर पूछताछ की तब पता चला कि आरोपी यह काम पिछले साल भर से कर रहा है। साल भर में 12 सोसाइटीयो से पीडीएस का चावल चोरी कर बिल्हा के लक्ष्मी राईस मिल में बेचता आ रहा हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मार कर बिल्हा के राइस मिल से 500 बोरी पीडीएस का चावल व 300 खाली बोरी बरामद कर ली। इस दौरान पुलिस ने मैनेजर बिल्हा निवासी मन्ना लाल अग्रवाल पिता स्व.मामलचन्द अग्रवाल 50 वर्ष को गिरफ्तार कर मामले को विवेचना में लिया हैं।मामले में एसपी के निर्देश पर राइस मिल के मैनेजर का बयान दर्ज किया गया। जिसमे उसने बताया कि चोरी के चावल खरीदने के सारे खेल की जानकारी राइस मिल के संचालक व कांग्रेस पार्टी में महामंत्री के पद पर पदस्थ गौरव अग्रवाल को हैं और उनकी ही सहमती पर बड़े पैमाने पर चोरी के चावल की खरीदी पिछले एक साल से की जा रही हैं। मैनेजर के बयान के आधार पर राइस मिल के मालिक कांग्रेसी महामंत्री गौरव अग्रवाल को भी आरोपी बनाया गया है।
चोरी का चावल खरीदने के मामले में जैसे ही कांग्रेस महामंत्री का नाम आया बिल्हा क्षेत्र के भाजपा नेता सक्रिय हो गए। शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने एसपी से मिलकर मिल संचालक के खिलाफ भी FIR दर्ज करने और गिरफ्तार करने की मांग की। श्री कौशिक के मांग पर गौरव अग्रवाल के खिलाफ भी FIR दर्ज किया गया। अब पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछा दिया है। यही नही पुलिस की टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
