सुकमा। सुकमा पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से एक एलेक्स पॉल मेनन के अपहरण में शामिल था। इस पर सरकार ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन के अपहरण में शामिल इनामी नक्सली को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। बड़े सट्टी इलाक़े से जवानों ने इनामी नक्सली को धर बदोचा है। जानकारी के अनुसार सुकमा पुलिस को पुना नर्कोम अभियान के तहत सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि नक्सली क्षेत्र की कई अन्य घटनाओं में शामिल रहा है। वहीं पुलिस ने नक्सली पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। SP सुनील शर्मा ने इसकी पुष्टी की है।
जिला पुलिस द्वारा पूना नर्कोम अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत फोर्स बड़ेसट्टी क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी। इसी दौरान नक्सली रवा गंगा की गिरफ्तारी की गई। इसकी पुष्टि एसपी सुकमा सुनील शर्मा ने की है। नक्सली रवा गंगा संगठन में मिलिशिया सदस्य, एलओएस सदस्य, मिलिशिया डिप्टी कमांडर व वर्तमान में डीएकेएमएस अध्यक्ष के पद पर कार्यरत था। केरलापाल के मंझिपारा के पास कलेक्टर अपहरण 2013 में विधानसभा मतदान दल पर आईईडी विस्फोट सहित विभिन्न घटनाओं में शामिल था। उसके खिलाफ फुलबगड़ी थाना में कई मामले दर्ज है।
एक लाख के इनामी नक्सली को चिकपाल के जंगलों से गिरफ्तार किया गया है। सर्चिंग में निकले कटेकल्याण थाने के जवानों ने घेराबंदी कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की है। गिरफ्तार नक्सली सुखराम कवासी कटेकल्याण एरिया कमेटी में डीएकेएमएस अध्यक्ष के पद पर नक्सली संगठन में काम कर रहा था। दंतेवाड़ा एसपी ने प्रेसनोट जारी कर गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
