भिलाई। जन्मदिन की पार्टी में गोली चलने से एक छात्र की मौत हो गई है। घटना रात लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। गोली कैसे चली इसकी जानकारी अभी तक नही चल पाई है क्योंकि घटना के बाद से पुलिस को घर मे कोई नही मिल रहा है। पार्टी में शामिल दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई के जवाहर नगर निवासी रोहन सिंह राजपूत पुत्र संजय सिंह ने इसी साल 12वीं पास की थी। वह रविवार को दोस्तों के साथ अपना 18वां जन्मदिन मना रहा था। घर के बाहर पार्टी का माहौल था। इतने में पार्टी में गोली चलने की आवाज आई। सभी दौड़ कर मौके पर पहुंचे तो देखा रोहन की जांघ में गोली लगी है और वह लहूलुहान होकर जमीन पर पड़ा है।
मृत युवक का नाम रोहन सिंह राजपूत पिता संजय सिंह बताया गया है। संजय सिंह जबलपुर में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। रोहन उनका इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन है। बताया जा रहा है कि रोहन का कल बर्थडे था। वह अपने जन्मदिन पर दोस्तों के साथ घर के बाहर बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा था। तभी घर में रखे लाइसेंसी बंदूक को निकाला। वह घर के बाहर बंदूक लेकर खड़ा था। तभी उससे ट्रिगर दब गई और खुद के कमर के पास गोली लग गई। वह लहुलूहान हो चुका था।
घटना देर रात करीब 10 या 11 बजे की है। सूचना पर जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तब तक रोहन के परिजन उसे रायपुर के लिए ले जा चुके थे। तभी रास्ते में रोहन की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वैशाली नगर थाना प्रभारी गोपाल वैश्य ने यह भी बताया कि फिलहाल घर में कोई नहीं है। जांच जारी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। वहीं घटना के संबंध में रोहण के दोस्तों से भी बात की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
