रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर अनेक मंत्रियों, संसदीय सचिवों, निगम मण्डल के अध्यक्षों, अनेक जनप्रतिनिधियों ने उन्हें जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों और ग्रामीणों ने भी मुख्यमंत्री को पुष्प माला पहनाकर, गुलदस्ते भेंटकर उन्हें जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। अनेक लोग अपने साथ जन्म दिन का केक लेकर पहुंचे और मुख्यमंत्री से केक कटवाकर उनका जन्मदिन मनाया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल से कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी, लोकसभा सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, अंबिका सिंहदेव, शकुंतला साहू, चंद्रदेव राय, द्वारिकाधीश यादव, विनोद सेवन लाल चंद्राकर, कुंवर सिंह निषाद, शिशुपाल सौरी, विकास उपाध्याय, डॉ. रश्मि आशीष सिंह, विधायक, मोहन मरकाम, सत्यनारायण शर्मा, धनेन्द्र साहू, अरूण वोरा, अमितेश शुक्ल, वृहस्पत सिंह, डॉ. विनय जायसवाल, मोहित राम केरकेट्टा, डॉ. के.के. धु्रव, रामकुमार यादव, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष और विधायक कुलदीप जुनेजा, संगीता सिन्हा, अनिता योगेन्द्र शर्मा, छन्नी साहू, ममता चंद्राकर, नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, छत्तीसगढ़ राज्य भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के सुशील सन्नी अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, राजेश तिवारी, प्रदीप शर्मा, रूचिर गर्ग, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, विशेष सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, कलेक्टर रायपुर सौरभ कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय यादव सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अपैक्स बैंक के चेयरमैन बैजनाथ चंद्राकर और कांग्रेस के महामंत्री अर्जुन तिवारी ने भी उनके निवास में जाकर जन्मदिन की बधाई दी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर बिलासपुर से पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, बाटू सिंह, धर्मेश शर्मा, महेश दुबे सहित बड़ी तादात में कांग्रेसी सोमवार को मुख्यमंत्री के जन्मदिन के मौके पर रायपुर पहुंचे । मुख्यमंत्री निवास पहुँचकर भूपेश बघेल को गुलदस्ता देकर बधाई दी साथ ही महापौर रामशरण यादव ने सीएम बघेल को बिलासपुर में चल रहे विकास कार्य की जानकारी दी साथ ही 24 तारीख को राजीव भवन के लिए सामान्य सभा मे पास होने वाले प्रस्ताव की जानकारी दी मुख्यमंत्री ने भी इसको गंभीरता से सुना और जल्द करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अरपा नदी के संवर्धन के साथ निगम सीमा में जुड़े नए वार्ड के विकास की ओर ध्यानाकर्षण कराया।
नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों ने फोन पर मुख्यमंत्री को दी बधाई।
बीजापुर के विधायक विक्रम मण्डावी और नक्सल प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को टेलीफोन पर जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए कल्याण दिव्यांग संघ रायपुर और जनमानव विकलांग संघ बलौदाबाजार-भाटापारा के प्रतिनिधि भी पहुंचे। इनमें मोमेश वर्मा, घनश्याम साहू, सुरेखा सोनकर, राजेश वर्मा सहित अनेक दिव्यांग शामिल थे। मुख्यमंत्री को बधाई देने पहुंचे नागरिकों ने मुख्यमंत्री को खुमरी और फूलों का हार पहनाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और एक बालक अपने पिता के साथ भगवान शिव के भेष में बधाई देने पहुंचा।
मुख्यमंत्री को लड्डू से तौला गया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्म दिवस के अवसर पर आज उन्हें बूंदी के विशाल लड्डू से तौला गया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक मोहन मरकाम, सांसद दीपक बैज, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, महापौर रायपुर एजाज ढेबर, सभापित प्रमोद दुबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 3, 2026अब ड्रोन कैमरा से होगा OHE तार का निरीक्षण, सैकड़ों ट्रेन निरस्त फिर भी 12 प्रतिशत बढ़े यात्री
बिलासपुरApril 3, 2026मैरिज ब्यूरो बना ठगी का अड्डा, 4 गिरफ्तार, 10 कंप्यूटर, 70 मोबाइल और 20 हजार रुपये नगद जप्त
बिलासपुरApril 3, 2026धान खरीदी केन्द्र गतौरा में 29 लाख का गबन, प्रबंधक, सोसायटी अध्यक्ष और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार
बिलासपुरApril 2, 2026घातक हथियार अड़ाकर लूट का प्रयास, 2 आरोपी गिरफ्तार, गांव वालों ने घेरा तो बाइक छोड़कर भाग गए
