रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिन बाद दिल्ली से राजधानी वापस लौट आए हैं। प्लेन से उतरते ही एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो लोग ढाई – ढाईसाल का राग अलाप रहे हैं वो प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता लाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वो कभी सफल नहीं होंगे।

मीडिया के सामने दिल्ली के दौरे के बाद ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री के सवाल पर मीडिया को जवाब देते हुए कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि उनका (सोनिया गांधी और राहुल गांधी) जब तक आदेश है मैं इस (मुख्यमंत्री) पद पर हूं। जब भी वो कहेंगे इस पद का त्याग कर दूंगा। जब वो कहेंगे इस पद का त्याग कर दूंगा। जो ढाई साल का राग अलाप रहे हैं वो प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता लाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वो कभी अपने सफल नहीं होंगे। गौरतलब है कि ढाई-ढाई वर्ष के लिए मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा के बीच पिछले कुछ महीनों के दौरान लिए गए कुछ फैसलों से विवाद बढ़ा है। जून माह में सरकार के ढाई साल पूरे होते ही मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। शुरुआत से ही इस संबंध में किसी सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल साफ शब्दों में कहते रहे है कि इस तरह का कोई फार्मुला मौजूद नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव जरूर इस सवाल पर कहते थे कि मुख्यमंत्री बनाना हाईकमान का फैसला है। 14 अगस्त को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा, सेमिफाइनल में हम चार लोग थे। अभी तो दो ही खिलाड़ी बचे हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 19, 2026पचपेड़ी में बलवा, प्राणघातक हमला करने वाले 2 नाबालिग समेत 9 गिरफ्तार, मोटरसाइकल से टकराने के बाद किया था हमला
बिलासपुरMay 19, 202690 किलो गांजा से साथ 8 महिलाएं गिरफ्तार, ऑटो में भरकर ले जा रहे थे मटियारी
बिलासपुरMay 18, 2026फार्म हाउस में पुलिस का छापा, फड़ संचालक समेत 8 जुआरी गिरफ्तार, लाखों के नगदी समेत चारपहिया जप्त
बिलासपुरMay 17, 20262 पत्थरबाज गिरफ्तार, सड़क में दौड़ने वाले वाहनों पर फेंकते थे ईंट और पत्थर
