रायपुर। राजधानी के होटल जगदीश में जुआ खेलते हुए 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। जुआईयों से पुलिस ने 2 लाख 56 हजार 340 रूपये जब्त किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सायबर सेल को सूचना मिली थी, कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत होटल जगदीश के एक कमरे में जुए का फड़ चल रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल की टीम ने होटल के कमरे जाकर रेड की तो 9 लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने सभी जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 लाख 56 हजार 340 रूपये एवं ताश पत्ती जब्त कर सभी को अग्रिम कार्यवाही के लिए थाना गंज के सुपुर्द किया गया है। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया किया गया है। अग्रिम कार्यवाही करने के साथ ही होटल संचालक की भूमिका के संबंध में भी जांच की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
01. राकेश अग्रवाल पिता जयनारायण उम्र 42 साल निवासी गुढियारी रायपुर
02. धनंजय सिंह पिता विष्णुदेव सिंह उम्र 41 साल निवासी डी डी नगर रायपुर
03. बृजेश शर्मा पिता स्व. रमेशचंद्र शर्मा निवासी गांधी नगर गुढियारी रायपुर
04. तरूण नानवानी पिता रमेश नानवानी उम्र 28 साल निवासी शंकर नगर रायपुर
05. मन्नु मदानी पिता व्ही.एम. मदानी उम्र 50 साल निवासी शिवमंदिर के पास पंडरी रायपुर
06. अनिल शुक्ला पिता स्व. जगदीश शुक्ला उम्र 47 साल निवासी नहर पारा रायपुर
07. ब्रिजेश कोहली पिता ए.एन. कोहली उम्र 44 साल निवासी भांठागांव रायपुर
08. रामकुमार गुप्ता पिता संतोष गुप्ता उम्र 36 साल निवासी रामनगर शीतला पारा गुडियारी
09. सुमीत सिंह पिता सुनील सिंह उम्र 34 साल निवासी पण्डरी तराई रायपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
