
बिलासपुर। शहर में अवैध प्लाटिंग करने वाले भू माफियाओं द्वारा नोटिस का जवाब समय-सीमा के भीतर नहीं मिलने और दस्तावेजों के अवैध पाएं जाने पर तत्काल कार्रवाई करें। उक्त निर्देश आज नगर पालिक निगम कमिश्नर श्री प्रभाकर पाण्डेय ने साप्ताहिक होने वाली टीएल बैठक में अधिकारियों को दिए। ज्ञात है की कमिश्नर श्री पाण्डेय के निर्देश पर भवन शाखा द्वारा शहर में अवैध प्लाटिंग करने वाले 94 लोगों की सूची तैयार की गई हैं,जिनके खिलाफ़ कार्रवाई जारी है। सूची में शामिल लोगों को जवाब प्रस्तुत करने के लिए नोटिस भी जारी किया गया है,विधि सम्मत और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश कमिश्नर ने दिए।
टीएल मीटिंग में कमिश्नर श्री प्रभाकर पाण्डेय ने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मेडिकल मोबाइल यूनिट में अधिक से अधिक लोगों को इलाज़ मिलें,इसके लिए प्रचार-प्रसार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए.साथ ही सभी जोन कमिश्नरों को मोबाइल यूनिट में पर्याप्त मात्रा में दवाई की उपलब्धता-पैथोलैब की जांच करने के निर्देश दिए। गोधन न्याय योजना के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए कमिश्नर श्री पाण्डेय ने खाद की बिक्री मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिए। पौनी पसारी योजना के तहत जहां आबंटन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है वहाँ व्यवसाय प्रारंभ करने के निर्देश दिए है। नगर निगम के तहत चल रहें निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए ज़ल्द पूरा करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा सांसद-विधायक निधि के तहत जिन कार्यों की अनुसंशा की गई है उन कार्यों की सांख्यिकी विभाग से समन्वय कर ज़ल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए है। लोक सेवा केंद्रों में अधूरे दस्तावेज़ों के अपलोड होने पर नाराज़गी जताते हुए आधे-अधूरे दस्तावेज़ों के अपलोड नहीं करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान की जानकारी कमिश्नर श्री प्रभाकर पाण्डेय ने लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
