
बिलासपुर। नगर पालिक निगम और बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा तैयार किए गए सेंट्रल लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। सप्ताह के छ: दिन पाठकों के लिए लाइब्रेरी खुली रहेगी,जिसका समय भी निर्धारित कर दिया गया है, सुबह 8 से दोपहर 12 बजे और शाम 4 से रात्रि 9 तक समय निर्धारित किया गया है.सोमवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
प्रदेश की पहली डिज़िटल लाइब्रेरी का संचालन प्रारंभ हो गया है,जिससे अंचल के युवाओं समेत सभी वर्गों को इसका लाभ मिलने लगा है। बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संचालन की रूपरेखा तैयार कर लाइब्रेरी को आमजन के लिए प्रारंभ कर दिया गया है। सेंट्रल लाइब्रेरी में पढ़ने हेतु सदस्यता के लिए रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। जिसके तहत आवेदक सेंट्रल लाइब्रेरी में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है,इसके अलावा आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन का भी विकल्प रखा गया है जिसके लिए आवेदक लाइब्रेरी के वेबसाइट http://hamarbilaspur-elibrary.com/ में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकतें हैं। रजिस्ट्रेशन या लाइब्रेरी में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर सेंट्रल लाइब्रेरी के सहायक प्रभारी श्री विकास पात्रे, मो. 7440944000और लाइब्रेरियन श्री धनकुमार महिलांग फोन नंबर- 07752434279 से संपर्क किया जा सकता है।
00 पांच हज़ार पुस्तके और 30 सिस्टम
सेंट्रल लाइब्रेरी परिसर में पाठकों के पढ़ने के लिए अलग-अलग विषयों की पांच हज़ार पुस्तकें उपलब्ध है.जिसमें कला, विज्ञान गणित,इंजीनियरिंग,मैनेजमेंट,कानून,मोटिवेशनल,मेडिकल,अध्यात्मप्रतियोगी परीक्षाओं के स्टडी मटेरियल शामिल है। इसके अलावा साहित्य जगत,उपन्यास और ख्यातिलब्ध लेखकों की पुस्तकों का भी संग्रह रखा गया है। इसी तरह डिज़िटल लाइब्रेरी में तीस कंप्यूटर सिस्टम इंस्टाल किया गया है जिसमें स्टडी मटेरियल उपलब्ध रहेगा,इसके ज़रिए लोग देश-दुनिया से जुड़ भी सकेंगे और डिज़िटल तरीके से पढ़ाई भी।
00 अलग-अलग वर्गों के लिए सदस्यता शुल्क
सेंट्रल लाइब्रेरी में सदस्यता के लिए अलग-अलग वर्गों हेतु शुल्क निर्धारित किया गया है। जिसमें सामान्य नागरिकों के लिए,छात्रों के लिए,पूर्व शासकीय सेवक,वरिष्ठ नागरिक,कार्पोरेट से जुड़े लोगों के लिए अलग-अलग शुल्क अलग निर्धारित किया गया है.सदस्यता शुल्क माह,तिमाही,अर्धवार्षिक और आजीवन सदस्यता के आधार पर लिया जाएगा।
00 बच्चों के लिए किड्स जोन
सेंट्रल लाइब्रेरी प्रदेश का पहला लाइब्रेरी होगा जहाँ बच्चों के लिए एक अलग जोन बनाया गया है। जोन से तात्पर्य है की बच्चों के पढ़ने के लिए एक अलग वातावरण होगा,जिसमें ई बुक,आडियों बुक,बोर्ड बुक,पिक्च़र बुक,साथ में मस्ती के लिए उपकरण भी उपलब्ध रहेगा।
00 पुस्तकें दान भी कर सकतें हैं
सेंट्रल लाइब्रेरी में अगर कोई पुस्तकें दान करने का इच्छुक हो तो वह दान कर सकता है। इसके लिए सहायक प्रभारी श्री विकास पात्रे,मो.7440944000 और लाइब्रेरियन श्री धनकुमार महिलांग फोन नंबर- 07752434279 से संपर्क किया जा सकता है।
00 पढ़ने के लिए अनुकूल माहौल-कमिश्नर
कमिश्नर श्री प्रभाकर पाण्डेय ने कहा की सेंट्रल-डिज़िटल लाइब्रेरी सभी वर्गों के लिए है जहाँ पढ़ने के लिए पाठकों को विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ एक अनुकूल वातावरण मिलेगा।
00 इस प्रकार लिया जाएगा शुल्क
माह | तिमाही | अर्धवार्षिक |वार्षिक | आजीवन
सा.नागरिक-500 1000 1750 3000 5000
व. नागरिक- 250 500 750 1250 3000
पूर्व शा.सेवक 250 500 750 1250 2500
छात्र- 300 1000 1500 2500 5000
लघु-म.उद्योग-2500 5000 75000 12500 NA
कार्पोरेट- 5000 10000 15000 25000 NA
किड्स जोन- 200 500 750 1000 4000
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 14, 2026बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा फर्जी पुलिस, ट्रक वालों से कर रहे थे वसूली, 9 बोरी तंबाखू भी लूट लिए थे
बिलासपुरMay 14, 2026संपत्ति विवाद में बेटे ने ही कर दी मां -बाप और भतीजा – भतीजी की हत्या, पिता – पुत्र गिरफ्तार, भाई की हत्या कर चुका है आरोपी
शिवरीनारायणMay 14, 2026निर्माणाधीन मकान में 4 लोगों की हत्या, एक रात में पूरा परिवार खत्म, गांव में तनाव
बिलासपुरMay 13, 2026ऑनलाइन सट्टा का बड़ा सिंडिकेट पकड़ाया, एक करोड़ से अधिक नगद राशि जप्त, हवाला में भी है संलिप्त, कौन है करन चौधरी ?
