रायपुर। राजधानी रायपुर में एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध लग गई है। हाईसिक्योरिटी होने के बाद भी बिलासपुर का युवक देशी कट्टा लेकर रायपुर एयरपोर्ट पहुंच गया। हालांकि पुलिस ने हथियार सहित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रदेश में सियासी उठा-पटक के बीच माना विमानतल पर देशी कट्टे के साथ एक युवक गिरफ़्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि CISF के जवान को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर धरदबोचा। पुलिस ने युवक 12 बोर देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया है । टी आई ने बताया कि वीआईपी गेट ए राइवल में एक युवक संदिग्ध रूप से आया था। CISF के एक जवान ने उससे पूछताछ की लेकिन इसी दौरान वह भागने का प्रयास किया, जिसे दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश की गई। लेकिन भागते वक्त युवक गिर गया, जिससे उसके हाथ पैर में चोटें आई हैं और युवक घायल हो गया है। पकड़ा गया युवक बिलासपुर के तोरवा स्थित शिव मंदिर के पास देवरीखुर्द का निवासी निवासी है। युवक का नाम अमरदीप द्विवेदी उर्फ मोनू पिता नारायण प्रसाद द्विवेदी है। पकड़े जाने के बाद युवक से पुलिस गंभीरता से पूछताछ कर रही है। पकड़े गए युवक से सीएसपी एलसी मोहल्ले और टी आई दुर्गेश रावटे थाने में पूछताछ कर रहे हैं पुलिस ने युवक के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
