रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 8 मंत्रियों और 46 विधायकों के साथ वापस राजधानी वापस लौट गए है। एयरपोर्ट में उनके स्वागत में हजारों की संख्या में कांग्रेसी पहुचे थे जो राहुल गांधी, सोनिया गांधी और भूपेश बघेल के नारे लगा रहे थे। पूरा एयरपोर्ट गगनभेदी नारों से घंटों गूंजता रहा।


प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली से वापस रायपुर लौट आए हैं। उनके साथ समर्थक सभी 8 मंत्री, 46 विधायक और अन्य नेता भी लौट आए हैं। सभी एक विशेष विमान से रायपुर लौटे हैं। एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आएंगे, विकास कार्यों को देखेंगे, प्रदेश में समय बिताएंगे। बस्तर में भी समय बिताएंगे, दो दिन राहुल गांधी छग में रुकेंगे। गरीबों के लिए जो काम किया, उन्हें देखने के लिए पर्याप्त समय देंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से विस्तार से बात हुई है। राजनीति, विकास समेत कई मुद्दों को लेकर बातचीत हुई है। छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया गया है। कोरोना काल में दो साल ऐसे ही निकल गया। आदिवासी, किसानों, महिलाओं समेत सभी वर्ग के लोगों से राहुल मुलाकात करेंगे।सीएम भूपेश बघेल के साथ दिल्ली से आने वाले विधायकों के अलावा गिरीश देवांगन, विधायक देवेंद्र यादव, शैलेश नितिन त्रिवेदी, गिरीश दुबे, अजय साहू, सन्नी अग्रवाल और राज्य के प्रमुख नेता सहित निगम मंडल के अध्यक्ष गण यात्रा कर रायपुर पहुंचे है।एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री और मंत्रियों का स्वागत करने के लिए कांग्रेसी नेताओं और समर्थकों की हजारों में भीड़ पहुंच गई थी। पूरा एयरपोर्ट सोनिया गांधी, राहुल और सीएम भूपेश बघेल के जिंदाबाद के नारों से गूंज रहा था। सीएम के साथ निगम मंडल के अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता भी रायपुर आए हैं।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
