महासमुंद। फिंगेश्वर में पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर के भतीजे का सरेआम हत्या कर दिया गया है। मछली बाजार में कुछ ब्यपरियों से उसका विवाद हो गया और देखते ही देखते धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई।

महासमुंद क्षेत्र के कद्दावर नेता, पूर्व विधायक और बीज विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर के भतीजे संदीप चंद्राकर उर्फ गोलू का फिंगेश्वर में सरेआम कत्ल कर दिया गया है। सूखा नदी के पास स्थित मछ्ली मार्केट फिंगेश्वर में यह वारदात करीब साढ़े 11 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्षियों के अनुसार मछली के कारोबार के सिलसिले में यहां आए कुछ कारोबारी से संदीप का किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद देखते ही देखते झगड़ा में तब्दील हो गया। झगड़ा बढ़ा तो मछली कारोबारियों ने मछली काटने के धारदार हथियार से संदीप पर वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। फिंगेश्वर थाना में आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का अधिकृत पुष्टि नहीं हो पायी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
मृतक संदीप करीब 35-40 वर्ष का था। वर्तमान में मुक्तिधाम मार्ग महासमुन्द में रह रहे थे। वे मूलतः ग्राम सोरिद के रहने वाले हैं। खेती के साथ-साथ मछली का भी कारोबार संदीप करते थे, ऐसा पारिवारिक सूत्रों का कहना है। ऐसा अंदेशा है कि मछली के रुपये की लेनदेन को लेकर विवाद होने पर कारोबार से जुड़े युवकों ने आक्रोशित होकर सरेआम कत्लेआम की घटना को अंजाम दे डाला।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
