बिलसपर। बिलासपुर-रायपुर मार्ग पर हिर्री के पास कार और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हुई है। इस हादसे में कार चालक और बाइक सवार महिला की मौत हो गई है। जबकि उसके पति समेत 3 लोगों को गंभीर हालत में सिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हिर्री पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरअसल रविवार दोपहर रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर हिर्री थाने से कुछ दूर तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार ने थोड़ा आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी, फिर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ घुस गई। जांजगीर जिले के बरगवां निवासी रतन लाल यादव अपनी पत्नी संतोषी बाई यादव के साथ बाइक पर सवार होकर रायपुर की ओर जा रहे थे। इस हादसे में संतोषी बाई यादव की मौके पर ही मौत हो गई। उनके पति रतन लाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, वहीं दुर्घटना में कार सवार कोरबा सीएसईबी कॉलोनी निवासी प्रियांशु तिवारी की भी मौत हो गई है। जबकि कार सवार दो अन्य की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। तीनों घायलों को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल भेजा गया है। घायलों में प्रियांशु की माँ और बहन भी शामिल हैं।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
