रायपुर। रेलवे के अधिकारियों ने टिकट दलालों के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी करवाई की है। रेलवे के अधिकारियों ने 32 टिकट दलालों के खिलाफ करवाई की है और 6 लाख 50 हजार रुपए से अधिक का टिकट जब्त किया गया है।
भारतीय रेलवे द्वारा रेल यात्रियों को आरक्षित बर्थ/ सीट के साथ आरामदायक यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कई प्रकार की सुविधाएँ दी गई है। बिना रेलवे स्टेशन गए अपने आसपास ही कंप्यूटर एवं मोबाइल के माध्यम से यात्रा टिकट बूक करने हेतु ई-टिकट की सुविधा भी इन्ही में से एक है। इस सुविधा का लाभ भी रेल यात्रियों को मिल रहा है एवं इसे कम समय में काफी लोकप्रियता भी हासिल हुआ है। लेकिन कुछ समय से ई-टिकट की सुविधा में टिकट दलालो के द्वारा नियम विरुद्ध टिकटो की बूकिंग तथा कालाबाजारी की जा रही है। समय-समय पर रेलवे के वाणिज्य तथा रेलवे सुरक्षा बल विभाग के द्वारा छापेमारी कर इस मामले में संलिप्त व्यक्तियों पर कार्रवाई भी की जाती रही है। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अलग-अलग जगहो से काफी मात्रा में ई-टिकटों की नियम विरुद्ध बूकिंग तथा कालाबाजारी की शिकायतों पर सज्ञान लेते हुए 26 एवं 27 अगस्त 2021 को प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अमिय नंदन सिन्हा के निर्देश पर तीनों मंडलों मे एक साथ अवैध टिकट दलालों के विरूध्द सघन अभियान चलाकर उचित कानूनी कार्यवाही की गई। टिकट दलाल अपने व्यक्तिगत आई.डी. का दुरूपयोग करते हुए आई.आर.सी.टी.सी. के पोर्टल पर टिकट बनाकर अतिरिक्त लाभ लेकर तत्काल प्रिमियम एवं अन्य रिजर्वेशन टिकट बेचते है, जो कि धारा 143 रेलवे अधिनियम के तहत् दंडनीय अपराध है । इन पर लगाम लगाने हेतु पूरे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मे अलग – अलग शहरों में एक साथ छापेमारी की गई । इस अभियान में 30 प्रकरण पंजीबध्द कर 32 अवैध टिकट दलालों को गिरफतार किया गया तथा लगभग 6,50000/- रू. मूल्य के टिकटों की जप्ती की गई ।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
