रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर डेंगू के डंक से कराह रही है और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री पिछले महीनेभर कुर्सी दौड़ में ब्यस्त है। बताया जा रहा है कि सोमवार को वो फिर से दिल्ली के लिए उड़ान भर लिया है। बताया जा रहा है कि राजधानी रायपुर में अभी तक चार सौ से ज्यादा लोग डेंगू के चपेट में आ चुके है और 3 से ज्यादा लोगों के मौत होने की खबर है।

कोरोना महामारी के बीच छत्तीसगढ़ में डेंगू के मामले डराने लगे हैं। राजधानी में डेंगू बुखार एक नई मुसीबत लेकर आया है। शहर में तो डेंगू अब जानलेवा हो चला है। पिछले दिनों समता कॉलोनी निवासी एक 43 वर्षीय महिला की डेंगू से मौत हो गई। उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। सूत्रों की माने तो रायपुर में पिछले 20 दिनों के अंदर अब तक तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। समता कॉलोनी निवासी डिम्पल अग्रवाल (43) की पिछले दिनों इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका शहर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 19 अगस्त को जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। उसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका प्लेटलेट्स गिर रहा था। बाद में शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया।रायपुर जिले में अभी तक तीन मरीजों की डेंगू से मौत हो चुकी है। 19 दिन पहले अभनपुर के एक युवक और रायपुर की एक 13 वर्षीय लड़की की डेंगू से मौत हुई थी। प्रदेश भर में डेंगू के 375 मामले सामने आए हैं। उनमें 313 अकेले रायपुर में ही हैं।
लेकिन इन सबको छोड़कर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कुर्सी दौड़ के लिए दिल्ली में डेरा डालके बैठे है। अभी लगभग 20 से 25 दिन बाद शुक्रवार को ही दिल्ली से वापस लौटे थे और शनिवार को एक विभागीय बैठक लेकर रविवार को वापस दिल्ली चले गए है। हालांकि उनके आसपास रहने वाले इस प्रवास को पारिवारिक बता रहे है। लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि लगातार उनके दिल्ली प्रवास पर रहने से उनका मंत्रालय लावारिश हो गया है या ये कहा जा सकता है स्वास्थ्य और पंचायत जैसा विभाग नौकरशाहों के भरोसे चल रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
