कोरिया। बैकुंठपुर के सारा में एक महिला ने अपने पति की सिलबट्टा मारकर हत्या के दी है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

बैकुंठपुर पुलिस की टीम को मोबाइल से सूचना मिली कि ग्राम सारा में भूपेंद्र राजवाड़े को उसकी पत्नी ने हत्या कर दी है। सूचना पर तत्काल उप पुलिस अधीक्षक कविता ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। ग्राम सारा पहुंचने पर प्रार्थी राजेंद्र प्रसाद राजवाड़े (मृतक के पिता) ने बताया कि “आज सुबह जब भूपेंद्र के घर आया तब देखा की भूपेंद्र मृत अवस्था में खाट पर आंगन में पड़ा है, तब मैंने बाकी परिवार को बताया। उस दौरान मृतक भूपेंद्र की पत्नी अनुराधा घर पर नहीं मिली। कुछ समय बाद मृतक का रिश्तेदार सत्यनारायण राजवाड़े आया और बताया कि रास्ते मे भूपेंद्र की पत्नी मिली थी उसके द्वारा पूछने पर बताई की भूपेंद्र के द्वारा दूसरी पत्नी रखने की बात पर झगड़ा हुआ था इसी बात को लेकर गुस्से में वो अपने पति की सीलपत्थर व टांगी से सिर में मारकर हत्या कर दी है। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपिया अनुराधा की पतासाजी किया गया। खोजबीन के बाद आरोपी महिला ग्राम सारा के हाई स्कूल के पास मिली। पूछताछ करने पर वह बताई की उसका भूपेंद्र रजवाड़े के साथ प्रेम विवाह 2014 में हुआ था। डेढ़ साल की एक बच्ची भी है, परिवार से दोनों अलग रहते हैं। मृतक भूपेंद्र 5-6 माह पहले चांदनी बिहार पुर काम करने गया था और 15- 20 दिन में घर आना-जाना करता था। 20 अगस्त को वह काम करके वापस घर आया, भूपेंद्र किसी अन्य महिला से मोबाइल में बात करता था। इसी बात पर हम दोनो में हमेशा लड़ाई झगड़ा होता रहता था। 29 अगस्त को इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर लड़ाई-झगड़ा हुआ, भूपेंद्र ने उसके साथ मारपीट भी किया। जब रात्रि में भूपेंद्र बाहर आंगन में सो रहा था तो वह गुस्से में आकर मौका देखकर उसके सिर पर सिलपत्थर से मार दी, बाद में जिंदा है सोचकर टांगी से मारी, जिससे भूपेंद्र की मृत्यु हो गई। आरोपी महिला के बताए अनुसार हत्या करने में प्रयोग सिलपत्थर टांगी जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
