बिलासपुर। ट्रेन से लेडिस पर्स, दो मोबाइल और मंगलसूत्र उड़ाने वाले युवक को रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने दबोच लिया है। आरोपी के पास से करीबन 52 हजार का माल बरामद किया है।

रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों के अनुसार संयुक्त चेकिंग के दौरान अनूपपुर रेलवे स्टेशन में एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम धनीराम कुशवाह पिता स्वर्गीय राम खिलावन कुशवाहा उम्र 40 वर्ष निवासी सारंगपुर थाना खैहरा जिला शहडोल होना बताया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि 11 अगस्त को अनूपपुर स्टेशन में गाड़ी संख्या 08740 मे एक लेडीस पर्स चोरी किया था। इसके बाद सड़क मार्ग से गांव पहुंचकर जीआरपी द्वारा जब्ती की कार्रवाई तथा अन्य कागजी कार्रवाई किया गया। कार्रवाई के दौरान बरामद दो मोबाइल एक विवो कंपनी एवं एक ओप्पो कंपनी का जब्त किया गया। दोनों की कीमत लगभग 20 हजार रु एवं एक सोने का मंगलसूत्र जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रु एवं 2000 नगदी कुल अनुमानित कीमत 52 हजार रु तथा आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए है। आरोपी को आज जीआरपी चौकी अनूपपुर ने अपराध क्रमांक 31/21 धारा 380 आईपीसी के तहत आरोपी पर मामला पंजीबद्ध किया गया। टी. ओ.पी.बी. टास्क टीम-2 प्रभारी उप निरीक्षक सागर ठाकरे हमराह बल सदस्य आरक्षक हरवीर सिंह ,आरक्षक सोनू सिंह ,आरक्षक आईबी मौर्य ,आरक्षक एस के शर्मा एवं जीआरपी अनूपपुर प्रभारी एवं सहायक उप निरीक्षक पीडी प्यासी आरक्षक सुशांत पटेल शामिल थे।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
