रायपुर। नौ माह से लापता महिला सिपाही वृंदावन में मिल गई है। वो वहां पूजन सामग्री बेचकर अपना जीवन यापन कर रही है। अब वह वहां से वापस आने के लिए तैयार नही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला आरक्षक अंजना सहिस की मां ने 21 अगस्त को रायगढ़ में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रायगढ़ पुलिस ने मामला शून्य पर कायम कर रायपुर राजेंद्र नगर थाना पुलिस को भेजा दिया था। आरक्षक महावीर नगर में किराए के मकान में रह रही थी। छत्तीसगढ़ पुलिस तीन दिन पहले वृंदावन गई थी।
महिला के फोटो के आधार पर उसे तलाशती रही। लेकिन बुधवार को परिक्रमा मार्ग पर अंजना पूजन सामग्री बेचते मिल गई। छत्तीसगढ़ पुलिस उसे लेकर कोतवाली पहुंची। रायपुर पुलिस ने मां की तहरीर पर 21 अगस्त को गुमशुदगी दर्ज की गई, इसलिए महिला कांस्टेबल को हिरासत में लिया गया है। मगर अंजना रायपुर वापस आने को तैयार नहीं है। पुलिस ने उसकी मां से भी बात कराई लेकिन वापस आने पर साफ इंकार कर दिया। आखिर में पुलिस ने महिला को वृंदावन में ही छोड़कर वापस लौट गई है।
रायगढ़ में कई साल तक आरक्षक के पद पर तैनात अंजना सहिस का रायपुर पुलिस मुख्यालय तबादला हो गया था। जहां उसे सीआइडी में तैनात किया गया था। ड्यूटी के दौरान अचानक वह लापता हो गई जिस पर पुलिस का कहना है कि उसने तीन महीने की छुट्टी का आवेदन दिया था। गुमशुदगी के आधार पर पुलिस ने महिला की तलाश की। उसे वृंदावन से रायपुर आने के लिए कहा गया, लेकिन उसने मना कर दिया गया। सहमति पत्र के बाद टीम वापस आ गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
