बिलासपुर। नौकरी बचाने और जेल जाने के डर से बिल्हा के BEO ने दूसरी शादी कर ली है। जिस महिला ने उसपर दैहिक शोषण करने का आरोप लगाया था शादी उसी से किया है। बताया जा रहा है कि शादी से पहले उसने पहली पत्नी से अनुमति ली है।

बिल्हा विकास खंड शिक्षा अधिकारी पीएस बेदी ने गुरुवार को तखतपुर के सतनाम भवन में दैहिक शोषण का आरोप लगाने वाली युवती से दूसरा विवाह कर लिया है। पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी महिला से शादी करने के पीछे बीईओ को जेल जाने और नौकरी गंवाने का डर दोनों वजह बताई जा रही है। गौरतलब है कि पिछले दिनों जरहागांव की रहने वाली एक युवती ने बिल्हा बीईओ पी एस बेदी के खिलाफ पिछले 7 वर्षों से दैहिक शोषण करने और गर्भवती होने के बाद शादी से इंकार करने का आरोप लगाया था। इस मामले में जरहागांव थाने ने बेदी को बुलाकर पूछताछ की थी इसके बाद बीईओ पीएस बेदी ने लिखित में माफीनामा देते हुए पीड़िता युवती से विवाह करने का प्रस्ताव दिया था। पुलिस ने इस मामले में बेदी को अवसर प्रदान करते हुए उन्हें विवाह के लिए समय दिया था। 2 सितंबर को पीएस बेदी ने पीड़िता युवती से सतनाम समाज में परिजनों और समाज के लोगों की उपस्थिति में विवाह कर लिया। बहरहाल इस मामले में पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी पत्नी से शादी रचाने वाले इस विकास खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ प्रशासन और पुलिस क्या कार्रवाई करती है यह देखने वाली बात होगी।
00 पहली शादी से नही है कोई बच्चा
फुलवारी निवासी पवित्र सिंह बेदी जो वर्तमान में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बिल्हा के पद पर कार्यरत है इनका पहले विवाह सुधा कौर बेदी से हुआ था। विवाह के कई वर्ष बीत जाने के बाद भी इनका कोई संतान नही था। इसी बीच पवित्र सिंह बेदी का फुलवारी निवासी ज्योति कोसले के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया और ज्योति 6 माह की गर्भवती हो गई। बाद में बेदी ने पहली पत्नि सुधा कौर से चर्चा करने के बाद पति को दूसरी शादी करने की अनुमति दे दी। इसके बाद समाज के लोग तखतपुर स्थित सतनाम भवन में सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार शादी कर ली। इस अवसर पर चोवादास खाण्डेकर, सुमन लाल कुर्रे, याकुब पात्रे, परगनिहा बंजारे, चैनदास कुर्रे, राम प्रसाद, राजेश, कौशल सोनवानी, शैलेंद्र खाण्डेकर, प्रताप बंजारे, अशोक कुमार, सुषमा बाई, ओमप्रकाश, गंगा बाई, सरोज कोसले, कमल अनंत, कलिंद्री, जितेंद्र, रज्जू लाल, मंजीत सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
