
बिलासपुर। शहर में चल रहे अवैध प्लाटिंग के खिलाफ़ आज एक बार फिर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय के निर्देश पर अशोक नगर में अवैध प्लाट पर निगम की टीम ने जाकर कार्रवाई की है। कार्रवाई के तहत प्लाट में बनें रोड, बाउंड्रीवाल और फेंसिंग को तोड़ दिया गया है तथा बिजली के खंभों समेत अन्य सामानों को जब्त कर लिया गया है।

नगर पालिक निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय द्वारा अवैध प्लाटिंग के खिलाफ़ कार्रवाई के लिए टीम तैयार कर अभियान छेड़ने के निर्देश दिए गए है। जिसके तहत निगम के भवन शाखा और जोन द्वारा आज बिरकोना मार्ग अशोक नगर में संजय शुक्ला,अजय शुक्ला,विकास शुक्ला,सचिन दिघ्रसकर,मेलन केशरवानी,रामनारायण पाण्डेय,अवस्थी बिल्डर द्वारा किए जा रहे अवैध प्लाटिंग के खिलाफ़ कार्रवाई की गई है। ज्ञात है की शहर में हो रहे अवैध प्लाटिंग से शहर की सूरत बिगड़ रही है.बिना किसी योजना और नियम के तैयार ये अवैध प्लाट भविष्य में परेशानी पैदा करते है। इन सबको देखते हुए कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ़ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निगम द्वारा आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। आज की कार्रवाई में अधीक्षण अभियंता श्री जीएस ताम्रकार,जोन कमिश्नर श्री राजकुमार मिश्रा,सहा.अभियंता श्री सुरेश शर्मा, सहा.अभियंता श्री जुगल सिंह,प्रमिल शर्मा समेत अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
