गरियाबंद। शराब के नशे में टुन्न होकर स्कूल में मुर्गा-मछली की पार्टी करने वाले 3 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। पिछले दिनों गांव के लोगों ने शिक्षकों को दारू-पार्टी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। दरअसल बच्चों ने अपने अभिभावकों से इसकी शिकायत की थी।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शराब के नशे में धुत्त स्कूल पहुंचे प्रधान पाठक और शिक्षक के खिलाफ शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया है। इस मामले में संभागीय संयुक्त संचालक ने प्रधान पाठक शशि शेखर पांडे, शिक्षक खिरसिंह नेताम और शिक्षक प्रकाश कुमार भोई को निलंबित कर दिया है।
दरअसल 2 सितंबर को गरियाबंद जिले के आदिवासी बाहुल्य ब्लॉक मैनपुर के ढोर्रा मीडिल स्कूल में प्रधान पाठक शशि शेखर पांडे और शिक्षक खिरसिंह नेताम शराब के नशे में मिले थे। स्कूल में पढ़ाने की बजाय दोनों शिक्षक कुछ दिनों से रोजाना दारू-मुर्गा की पार्टी करने में मशगूल थे। नशे में धुत्त शिक्षक छोटी-छोटी बातों पर बच्चों की कान खिंचाई और पिटाई भी करते थे। इस कारतूत को छात्रों ने अपने परिजनों को बताई, तो ग्रामीणों ने शिक्षकों को रंगे हाथों पकड़ा था। इस मामले का खुलासा होते ही तीनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।
गौरतलब है कि आदिवासी बहुल्य ढोर्रा गांव के मिडिल स्कूल में पदस्थ प्रधान पाठक शशि शेखर पांडेय और शिक्षक खिरसिंह नेताम रोज स्कूल तो पहुंचते, लेकिन बच्चों को पढ़ाने की जगह शराब और मुर्गा पार्टी करते। बच्चों की बेवजह पिटाई की जाती। परेशान होकर बच्चों ने इसकी जानकारी अपने परिजन को दी। बात गांव में फैली तो उन्होंने स्कूल जाकर खुद देखना तय किया। इसके लिए सरपंच प्रतिनिधि शोप सिंह ने संकुल समन्वयक जगजीवन ठाकुर को भी अपने साथ ले लिया।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
