बिलासपुर। भाजपा की चिंतन शिविर में भाजपा नेताओं के अमर्यादित बोल पर कांग्रेस ने कहा कि भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और भाजपा नेताओं को ” सदाचरण ट्रेंनिग सेंटर ” में बोलने की ट्रेंनिग लेने की जरूरत है। छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव और शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास की गति और योजनाओं से भाजपा नेता हत्प्रभ है, चिंतन शिविर में भाजपा की मातृ संस्था आरएसएस का शामिल न होना भाजपा की आंतरिक कलह और 15 वर्षो की नाकामी को बता रहा है। नेता द्वय ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में बड़े बड़े अपराध हुए, जिनका सुराग तक लगाने में भाजपा सरकार असफल रही, नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक के विधानसभा बिल्हा में साउंड सिस्टम वाले का मर्डर, बिलासपुर में पत्रकार पाठक की हत्या, बस्तर में पत्रकार की हत्या, सरगुजा में मीना खलखो का फर्जी एनकाउंटर, जैसे बड़ी बड़ी वारदात हुई। कांग्रेस ने कहा केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकारे थी और नक्सली हमले पे हमले कर रहे थे। भाजपा कार्यकाल में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में कांग्रेस के शिरस्थ नेताओ की हत्या हुई जैसे बड़ी बड़ी घटनाये हुई, नेता द्वय ने कहा नेता प्रतिपक्ष का नक्सलीयो को लेकर पुलिस पर उंगली उठाना, पुलिस को हतोत्साहित करने वाला है और पुलिस का अपमान है। नेता प्रतिपक्ष को माफी मांगनी चाहिए ,जो पुलिस अपनी जान जोखिम में रखकर सेवा कर रही है उस पर नेताप्रतिपक्ष की टिप्पणी सही नही है ,कांग्रेस ने कहा कि भूपेश सरकार जब से सत्ता संभाली है नक्सली हमले कम हो गए ,यही कारण है कि आज भाजपा बस्तर चिंतन शिविर में डांस कर रही है , कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा अपने तीन मैनिफेस्टो में जो वादे जनता से की सभी जुमला निकले और छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा से छुटकारा पाने में ही भलाई समझी और 15 सीट में समेट दी ।कांग्रेस ने कहा कि 15 वर्ष के भाजपा कार्यकाल में भ्रष्टाचार भाजपा नेताओं की आंगन में नाचता था ,भाजपा ने कोई भी महत्वपूर्ण काम नही की चाहे धान का समर्थन मूल्य देने को बात हो ,बोनस हो ,रोजगार सृजन हो,शराबबंदी हो ,वन पट्टा अधिकार हो, स्वास्थ्य सेवा हो । कांग्रेस ने कहा कि रोजगार के नाम पर डॉ रमन सिंह की सरकार ने चिटफण्ड कम्पनियो को रोजगार मेला में स्टाल लगवाई ,भाजपा के मंत्री, मैडम सीएम , सहित भाजपा नेताओं ने उद्घाटन किये ,चिटफण्ड कम्पनी छत्तीसगढ़ की गरीब जनता के खरबो रुपये लेकर फरार हो गए , इन कम्पनियो पर भाजपा नेता क्यो मेहरबान थे ,नेता प्रतिपक्ष को बताना चाहिए ? कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष से पूछा कि भाजपा में सब ठीक है तो फिर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,अजय चंद्राकर ने डॉ रमन सिंह पर गम्भीर आरोप क्यो लगाया? आरएसएस के पदाधिकारी चिन्तनशिविर में क्यो शामिल नही हुए? कांग्रेस ने कहा कि भूपेश सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर मैनिफेस्टो पर काम कर पूर्ण कर रही है ,अभी तक 75 % मैनिफेस्टो को पूर्ण किया जा चुका है ,ढाई वर्ष में शेष 25% को पूर्ण करेगी ,कांग्रेस जो कहती है वही करती ,कभी भी अपने मैनिफेस्टो को जुमला नही कहती।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
