रायपुर। भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के चिंतिन शिविर में दिए बयान के बाद प्रदेश का सियासी पारा चढ़ हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने तंज कसते हुए कहा कि चिंतन शिविर में केवल ‘थूक’ ही निकल पाया, तो वन मंत्री मो. अकबर ने इसे प्रदेश की जनता का अपमान बताया है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पत्रकारों को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि डी पुरंदेश्वरी की बात भाजपा के निकृष्टम सोच की अंतिम पराकाष्ठा है। तीन दिन के चिंतन में मैं सोचता था, कुछ निकलेगा। लेकिन केवल ‘थूक’ ही निकल पाया। छत्तीसगढ़िया लोग इसका शांतिपूर्ण ढंग से आने वाले समय में इसका प्रतिकार करेंगे।
चौबे ने कहा कि मैं कृषि मंत्री भी हूं और किसान भी हूं। चिंतन शिविर में किस बात की चिंता हुई ये समझने की बात है। नगरनार स्टील प्लांट बिकने वाला है, उस पर चर्चा तक नहीं होना ? प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुधारने की बात की चर्चा नहीं हुई ? ऐसे भाजपा के लोग हैं। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए यह अपमान है। किसानों के प्रति इस तरह की सोच इनकी विचार को प्रदर्शित करती है।
वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि पुरंदेश्वरी का बयान पूरी छत्तीसगढ़ की जनता का अपमान है। प्रदेश में पानी नहीं गिरा है, अकाल की स्थिति है, लेकिन इन्हें अपने सूखे की चिंता है। महामारी अधिनियम में थूकना अपराध है। थूकने के लिए प्रेरित करना अपराध है। अगर कलेक्टर ने संज्ञान ले लिया तो लेने के देने पड़ जाएंगे। इनको अंदाज़ नहीं है ताकत का गलत आकलन कर रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
