बिलासपुर। छतीसगढ़ हाइकोर्ट को जल्द ही दो नए जज मिलने वाले हैं। इसके लिये बार व बेंच से एक एक नाम तय किये गए हैं। बार कोटे से अधिवक्ता सचिन सिंग राजपूत व बेंच कोटे से दीपक तिवारी का नाम फाईनल हुआ हैं। कॉलेजियम की एक सितंबर में हुई मीटिंग में दोनों नाम तय किये जा चुके हैं, जिन्हे राष्ट्रपति के पास दस्तखत के लिए भेजा गया हैं।राष्ट्रपति के दस्तखत के बाद केंद्र सरकार का विधि मंत्रालय आदेश जारी कर देगा। दीपक तिवारी फिलहाल हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के पद पर पदस्थ हैं, इससे पहले वो ज्यूडिशियल आफिसर्स ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर भी रह चुके हैं। कोरोना के चलते फिजिकल सुनवाई लम्बे समय से बंद थी,अब जा कर 6 सिपतम्बर से फिजिकल सुनवाई शुरू करने का आदेश भी कुछ दिनों पहले रजिस्ट्रार जनरल दीपक तिवारी ने ही जारी किया था।हाइकोर्ट में चीफ जस्टिस पीआर रामचन्द्र मेंनन के रिटायर होने व जस्टिस शरद गुप्ता के मार्च में सेवानिवृत्त होने के पहले ही इस्तीफा देने के बाद दो पद रिक्त हो गए थे,तथा वर्तमान में हाइकोर्ट में भी केशो की पेंडेंसी भी 77 हजार 500 पहुँच गयी हैं।हाइकोर्ट द्वारा 3 जजो की नियुक्ति का प्रस्ताव भेजा गया था,जिससे पेंडेंसी कम करने में राहत मिल सकें।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
