रायपुर। पत्नी की सहमति से दूसरी शादी करने वाले बिल्हा BEO को अंततः हटा दिया गया है। उनके स्थान पर रघुवीर सिंह राठौर को BEO का प्रभार सौंपा गया है। पिछले दिनों बिल्हा BEO पर बलात्कार का आरोप लगा था। बाद में जेल जाने के डर दे वह आरोप लगाने वाली महिला से शादी कर लिया था।
राज्य सरकार ने बिल्हा बीईओ पवित्र सिंह बेदी को पद से हटा दिया है। पवित्र सिंह बेदी का मूल पद प्राचार्य का था, लेकिन वो पिछले कुछ सालों कई जगहों पर BEO के तौर पर पदस्थ थे। वहीं व्याख्याता रघुबीर सिंह राठौर को बिल्हा का प्रभारी बीईओ बनाया गया है। श्रीराठौर अभी डीईओ कार्यालय में सहायक संचालक के तौर पर पदस्थ थे। नये बीईओ रघुवीर राठौर को डीईओ एसके प्रसाद ने रिलीव कर दिया है। आपको बता दें कि पिछले दिनों बीईओ की गर्लफ्रेंड ने प्रेग्नेंट होने पर शादी से इंकार के बाद थाने में रेप की रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की थी। जिसके बाद थाने में ही बीईओ ने अपनी प्रेमिका को आश्वासन दिया था की वो उनसे शादी कर लेंगे। इस आश्वासन के तीसरे दिन बीईओ पवित्र सिंह बेदी ने तखतपुर के सतनामी भवन में लड़की से शादी कर ली थी। इस शादी को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही थी, इसी बीच डीपीआई के आयुक्त कमलप्रीत सिंह ने इस मामले में विभागीय जांच के आदेश दे दिये। इस आदेश के चार दिन बाद आज राज्य सरकार ने बीईओ को पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
